फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Not only Puwaiyan Tehsil, the toilets of other government offices are also in bad condition

Shahjahanpur News: पुवायां तहसील ही नहीं बाकी सरकारी दफ्तरों के शौचालयों का भी बुरा हाल

Thu, 31 Jul 2025 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Not only Puwaiyan Tehsil, the toilets of other government offices are also in bad condition
कलक्ट्रेट में निर्वाचन कार्यालय के पास बने शौचालय में फैली गंदगी। संवाद
शाहजहांपुर/पुवायां। तहसील परिसर में खुले में लघुशंका करने के मामले में पहले वकील के मुंशी और बाद में आईएएस अधिकारी पुवायां के एसडीएम रिंकू सिंह राही के उठक-बैठक लगाने के बाद भी व्यवस्थाएं जस की तस रहीं। बुधवार को भी लोग पहले ही की तरह खुले में लघुशंका करते रहे। शौचालयों का बुरा हाल पुवायां ही नहीं अन्य तहसीलों और सरकारी दफ्तरों का भी है।
विज्ञापन

पुवायां में वकीलों ने टॉयलेट गंदे होने का मामला उठाया था तो एसडीएम ने उसे अपनी कमी मानते हुए खुद भी पांच बार उठक-बैठक लगाई थी। लगा था कि अब लोग खुले में लघुशंका करने से बचेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लोग बुधवार को तहसील परिसर में खुले में लघुशंका करते रहे। तहसील में लघुशंका करने के लिए अलग से स्थान बना हुआ है, लेकिन लोग वहां न जाकर पास की दीवार और मैदान में लघुशंका करते रहे। हालांकि तहसील भवन का शौचालय साफ हो गया था।
विज्ञापन



सरकारी कार्यालयों में शौचालयों की नहीं सुविधा, फरियादी होते परेशान

शाहजहांपुर। सरकारी कार्यालयों में शौचालयों के हालात काफी खराब हैैं। खासकर महिलाओं के लिए अलग से शौचालयों की सुविधा नहीं है। शौचालयों में इतनी गंदगी है कि लोग इनमें जाने से कतराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में दो सार्वजनिक शौचालय बने हुए हैं। इसमें महिलाओं के लिए अलग से कोई शौचालय नहीं बनाया गया है। शौचालय इतने गंदे हैं कि इनमें घुसना मुश्किल है। महिलाएं शौचालय में जाती हैं तो किसी को बाहर खड़ा कर देती हैं। कलक्ट्रेट परिसर में एक निर्वाचन कार्यालय के पास दूसरा कोषागार कार्यालय के पास शौचालय बना हुआ है जो कि बहुत गंदा रहता है।
विकास भवन में बने शौचालय काफी गंदे हैं। कार्यालय के बाहर बने शौचालय में ताला लगा रखा है। नगर निगम में बाहर की तरफ से शौचालय है जो कि बहुत गंदा रहता है। इसमें कोई दरवाजा नहीं है। महिलाओं के लिए शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। संवाद

बीएसए कार्यालय के बाहर बने शौचालय में लगा रहता है ताला
बीएसए के कार्यालय के सामने पिंक शौचालय में ताला पड़ा रहता है। पास में बना पुरुष शौचालय इतना गंदा है कि इसमें लोग जाना पसंद नहीं करते हैं। बाहर तक गंदगी फैली हुई है।

सफाई नहीं होने से गंदगी से घिरे तिलहर के शौचालय
तिलहर। महिलाओं और पुरुषों के लिए नगर में बने सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालय नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी से घिर गए हैं। तहसील परिसर में महिलाओं और पुरुषों के लिए बनाए गए शौचालय में इतनी गंदगी है कि लोग शौच के लिए निर्जन खुले स्थानों की तलाश करते हैं। बाइपास चौराहा और निगोही रोड के सार्वजनिक शौचालय में सफाई हो रही है, लेकिन तहसील रोड पर मछली मंडी के पास नगरपालिका से निर्मित सार्वजनिक शौचालय में ताला लगा हुआ है। सफाई इंस्पेक्टर राजीव कुमार के अनुसार तहसील में बने शौचालय की सफाई कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि मछली मंडी का शौचालय अभी पालिका को हस्तांतरित नहीं हुआ है। संवाद

जलालाबाद के सुलभ शौचालय में पानी नहीं उपलब्ध
जलालाबाद। तहसील परिसर के एकमात्र सुलभ शौचालय में सफाई व्यवस्था कमोबेश ठीक है, लेकिन पानी उपलब्ध नहीं है। शौच के बाद लोगों को हाथ साफ करने को पानी की तलाश में भटकना होता है।
हालांकि, शौचालय के अंदर टोटियां हैं, लेकिन हाथ धोने को लगे वाशबेसिन की एक टोंटी लंबे समय से टूटी और दूसरी गायब है। कई बार कहे जाने पर भी टाेंटी ठीक कराने की जरूरत नही समझी गई। तहसील परिसर से बाहर कोतवाली के पास बना शौचालय काफी गंदा है और अंदर की सीट वर्षों से टूटी पड़ी हैं। नगर के वही शौचालय कुछ हद तक उपयोग लायक हैं, जिन्हें पालिका ने ठेके पर दिया है। नगर के तीन अन्य शौचालयों की स्थिति काफी बदतर है। संवाद


कलक्ट्रेट के शौचालयों में सफाई कराई जाएगी। इसके अलावा जो भी शौचालय गंदे हैं, संबंधित विभाग के समन्वय से उनको साफ कराया जाए। पिंक शौचालय खोलने के निर्देश दिए जाएंगे। - अरविंद कुमार, एडीएम एफआर

कलक्ट्रेट में निर्वाचन कार्यालय के पास बने शौचालय में फैली गंदगी। संवाद

कलक्ट्रेट में निर्वाचन कार्यालय के पास बने शौचालय में फैली गंदगी। संवाद

कलक्ट्रेट में निर्वाचन कार्यालय के पास बने शौचालय में फैली गंदगी। संवाद

कलक्ट्रेट में निर्वाचन कार्यालय के पास बने शौचालय में फैली गंदगी। संवाद

कलक्ट्रेट में निर्वाचन कार्यालय के पास बने शौचालय में फैली गंदगी। संवाद

कलक्ट्रेट में निर्वाचन कार्यालय के पास बने शौचालय में फैली गंदगी। संवाद

कलक्ट्रेट में निर्वाचन कार्यालय के पास बने शौचालय में फैली गंदगी। संवाद

कलक्ट्रेट में निर्वाचन कार्यालय के पास बने शौचालय में फैली गंदगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed