फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Not Murder... The Captain of Majidpur Died in an Accident

Shahjahanpur News: हत्या नहीं...दुर्घटना में हुई थी मजीदपुर के कप्तान की मौत

Sun, 10 May 2026 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Not Murder... The Captain of Majidpur Died in an Accident
पुवायां। गांव मजीदपुर के प्रधान मंगू सिंह के भाई कप्तान सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए वाहन चालक को गिरफ्तार करके शांतिभंग में चालान किया है। पुलिस के अनुसार, कप्तान की हत्या नहीं, बल्कि मार्ग दुर्घटना में मौत हुई थी।
विज्ञापन

29 अप्रैल की रात कप्तान सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उनका शव गांव भटपुरा चंदू के पास शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर पड़ा मिला था। कप्तान सिंह की बाइक भी वहीं पड़ी मिली थी और पास में एक बोलेरो गाड़ी भी खड़ी थी।
विज्ञापन

30 अप्रैल को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव को थाने लेकर आए और आरोप लगाया था कि कप्तान काे सिंधौली के गांव लधोली के नितिन ने कॉल कर बुलाया था। इसके बाद कप्तान सिंह की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। एक मई को परिजनों ने आरोपी गिरफ्तार होने के बाद ही अंतिम संस्कार करने की बात कही थी। तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा और सीओ प्रवीण मलिक ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाते हुए अंतिम संस्कार कराया था।
परिजनों ने एक गवाह भी पुलिस के सामने लाकर बताया था कि घटना के समय वह कप्तान के साथ था। हत्या करने के लिए कप्तान को बोलेरो से टक्कर मारी गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बोलेरो चालक मीरानपुर कटरा के गांव भमौरी निवासी अनेकपाल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, जांच में हत्या की बात सामने नहीं आई है। मार्ग दुर्घटना के कारण पुलिस ने बोलेरो चालक का शांतिभंग में चालान कर दिया। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की गई थी। कप्तान की हत्या नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed