{"_id":"6ab2e047ec9a88d69e078d4c","slug":"not-even-a-single-one-of-the-four-complaints-has-been-resolved-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-185425-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चार में से एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चार में से एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय में संभव के तहत मंगलवार को जनसुनवाई में चार शिकायतें आईं लेकिन एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
शहर के मोहल्ला हुंडालखेल निवासी मुख्तार अहमद ने पाइपलाइन में पानी नहीं आने की शिकायत की। वहीं, मोहल्ला हाथीथान के तैय्यब ने गृहकर और जलकर में संशोधन किए जाने का अनुरोध किया जबकि मदराखेल निवासी भगवान शरण शंखधार ने दीवार बनवाने के संबंध में शिकायत की।
नवादा इंदेपुर की रहने वालीं गुड्डी ने अवैध रूप से चलाए जा रहे कारखाने को बंद करवाने की मांग की। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप सिंह, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य, मुख्य अभियंता आशीष त्रिवेदी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद