{"_id":"6396face3fea4e74cf22004f","slug":"north-railway-gm-inspected-shahjahanpur-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: उत्तर रेलवे जीएम ने किया शाहजहांपुर स्टेशन का निरीक्षण, पुस्तकालय प्रभारी को दिया 10 हजार इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: उत्तर रेलवे जीएम ने किया शाहजहांपुर स्टेशन का निरीक्षण, पुस्तकालय प्रभारी को दिया 10 हजार इनाम
Mon, 12 Dec 2022 07:08 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 12 Dec 2022 07:08 PM IST
सार
रेल महाप्रबंधक ने शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। स्टेशन पर जीएम ने यात्रियों से जुड़ी कई सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे जीएम आशुतोष गंगल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने सोमवार को मुरादाबाद मंडल के डीआरएम अजय नंदन के साथ शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले शाहजहांपुर-पीलीभीत रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों के लिए प्लेटफार्म, टिकटघर को देखा। जीएम गंगल ने प्लेटफार्म पर यात्रियों के बैठने की अच्छी व्यवस्था करने और स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज बनाने लिए जरूरी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जीएम आशुतोष गंगल ने मेन स्टेशन से पीलीभीत रेलखंड को जोड़ने का भी निर्देश दिया। जीएम ने पॉवर केबिन की व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली और प्लेटफार्म नंबर एक पर लगाए गए एक स्टेशन-एक उत्पाद के काउंटर को देखा। वहां पर बांस से बनी वस्तुओं की बिक्री की जानकारी ली।
विज्ञापन
जीएम सर्कुलेटिंग एरिया की ओर पहुंचे तथा इधर-उधर नजर दौड़ाई। फिर एक नंबर प्लेटफार्म पर वापस आकर महिला प्रतीक्षालय का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन पर नवनिर्मित हिंदी पुस्तकालय का उद्घाटन किया, साथ ही पुस्तकालय प्रभारी को दस हजार रुपये इनाम स्वरूप दिए। इसके बाद जीएम स्पेशल ट्रेन से बरेली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन