फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   None of the five complaints were resolved

Shahjahanpur News: पांच शिकायतों में एक का भी नहीं हुआ निस्तारण

Wed, 02 Jul 2025 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
None of the five complaints were resolved
शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय में संभव के तहत मंगलवार को नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें पांच शिकायत आईं, लेकिन एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन

संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए। शहर के मोहल्ला बजीरगंज निवासी कन्हैया लाल ने दाखिल-खारिज कराने के संबंध में, वार्ड नंबर 42 मोहल्ला हुंडालखेल निवासी दिवाकर मिश्रा ने छोटे नालों की सफाई कराने, चौक निवासी प्रमोद मल्होत्रा ने पानी की पाइप लाइन डलवाने, रंगमहला निवासी दुर्गा वासिनी ने कांशीराम कॉलोनी में आवास दिलाने की और नगर निगम के पूर्व कर्मचारी शहनबाज ने एनसीपी का लाभ दिए जाने की मांग उठाई। इस दौरान अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed