फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nominations will start again from today, barricading done in Collectorate

एमएलसी चुनाव: आज से फिर शुरू होंगे नामांकन, कलक्ट्रेट में बेरिकेडिंग

Wed, 16 Mar 2022 10:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Nominations will start again from today, barricading done in Collectorate
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट गेट एमएलसी चुनाव के नामाकंन को लेकर बेरिकेडिंग करते मजदूर । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने गत चार फरवरी को विधान परिषद की रिक्त सीटों के लिए निर्वाचन की अधिसूचना जारी की थी। विधान परिषद की शाहजहांपुर-पीलीभीत सीट पर चुनाव कराने के लिए नामांकन प्रक्रिया भी शुरू की गई थी, लेकिन दो दिन बाद ही छह फरवरी को निर्वाचन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। आयोग के निर्देशानुसार मंगलवार से नामांकन की प्रक्रिया फिर से शुरू होगी। इस दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलक्ट्रेट परिसर में सोमवार को बेरिकेडिंग कर दी गई। अधिकारियों के अनुसार नामांकन के लिए जो लोग नाम निर्देशन पत्र पहले ले जा चुके हैं, वह मान्य होंगे और उन्हें दोबारा नामांकन फार्म लेने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

निर्वाचन की अधिसूचना के अनुसार 19 मार्च तक चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग दिन में 11 बजे से तीन बजे के बीच डीएम कोर्ट कक्ष में बनाए नामांकन कक्ष में नाम निर्देशन पत्र भरकर जमा कर सकेंगे। डीएम उमेश प्रताप सिंह रिटर्निंग अधिकारी की भूमिका में रहेंगे। 21 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 23 मार्च तक प्रत्याशी अपनी उम्मीदवारी के पर्चे वापस ले सकेंगे। नौ अप्रैल को सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतगणना की तिथि 12 अप्रैल नियत की गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया 16 अप्रैल तक पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इससे पहले दो दिन तक प्रभावी रही नामांकन प्रक्रिया के दौरान किसी भी दलीय और निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया था। हालांकि, इस बीच अंबा टाकीज वाली गली निवासी वैद्यराज किशन उर्फ किशन कुमार समेत निगोही क्षेत्र के गांव गुरगवां निवासी श्याम मोहन तिवारी ने आरओ कक्ष से निशुल्क नामांकन पत्र लिए थे, लेकिन जमा नहीं किए थे। अधिकारियों के अनुसार एमएलसी चुनाव की अधिसूचना जारी होने से विधानसभा चुनाव के दौरान लागू हुई आचार संहिता अभी प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतपत्रों पर उम्मीदवारों का होगा फोटो
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधान परिषद के चुनाव में प्रयुक्त होने वाले मतपत्रों पर उम्मीदवारों का फोटो भी छपा होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने बताया कि प्रत्याशियों के नवीनतम फोटोग्राफ के बारे में आयोग ने विस्तृत दिशा निर्देश दिए हैं। उदाहरणार्थ, फोटो अधिसूचना की तिथि से अधिकतम तीन माह पहले लिया गया हो।

डाक टिकट साइज के फोटो में प्रत्याशी का पूरा चेहरा सीधे कैमरे की तरफ हो, चेहरे की तटस्थ अभिव्यक्ति हो और आंखें खुली होनी चाहिए। एडीएम के अनुसार फोटो अभ्यर्थी की सुविधानुसार रंगीन अथवा काला-सफेद हो सकता है, लेकिन फोटो साधारण पोशाक में होना चाहिए। वर्दी में फोटो की अनुमति नहीं है। टोपी, हैट अथवा गहरे रंग का चश्मा लगाकर खिंचवाए गए फोटो स्वीकार नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed