फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   'No Vehicle' Policy Now Implemented at the University Every Friday

Shahjahanpur News: यूनिवर्सिटी में अब हर शुक्रवार को नो व्हीकल व्यवस्था लागू

Fri, 22 May 2026 10:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
'No Vehicle' Policy Now Implemented at the University Every Friday
शाहजहांपुर। ऊर्जा संरक्षण, ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखे हुए स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में नो व्हीकल फ्राइडे व्यवस्था को लागू कर दिया गया है। कुलपति ने अब शुक्रवार को छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व कर्मचारियों से वाहन न चलाने की अपील की है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर विश्वविद्यालय ने नो-व्हीकल फ्राइडे अभियान प्रारंभ करते हुए प्रत्येक शुक्रवार को पेट्रोल, डीजल व गैस आधारित वाहनों के न्यूनतम उपयोग की अपील की है। ई-वाहनों, कार-पूलिंग व सार्वजनिक परिवहन के अधिक प्रयोग पर बल दिया गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देते हुए छोटी दूरियों के लिए पैदल चलने या साइकिल के उपयोग की आदत विकसित करने का संदेश दिया है। कुलपति ने कहा कि यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक होगी, बल्कि विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed