{"_id":"68c07c4ea407f6dc7100de34","slug":"no-trace-of-the-people-drowned-in-the-river-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-152336-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नदी में डूबे लोगों का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नदी में डूबे लोगों का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गर्रा व खन्नौत नदी में कूदे तीन लोगों का अब तक पता नहीं चल सका है। मंगलवार को भी दिनभर पीएसी व एसडीआरएफ की टीमें तलाश करती रहीं। दिनभर परिजन नदियों के आसपास बने रहे।
सोमवार की दोपहर खन्नौत पुल पर बाइक खड़ी कर उसकी टंकी पर पत्नी का मोबाइल नंबर लिख रोजा की एकता नगर काॅलोनी के आदित्य सक्सेना ने नदी में छलांग लगा दी थी। मंगलवार को रोजा पुलिस दिनभर आदित्य सक्सेना की तलाश करने में जुटी रही, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
रोजा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि अंधेरा होने पर तलाश बंद कर दी गई। बुधवार को फिर तलाश कराई जाएगी। वहीं, शनिवार शाम चौक कोतवाली क्षेत्र में राजघाट चौकी स्थित गर्रा पुल से मोहल्ला अब्दुल्लागंज की रहने वाली चचेरी-तहेरी बहनें पूनम व मोहिनी ने नदी में छलांग लगा दी थी।
विज्ञापन
चौथे दिन भी उनका कुछ पता नहीं चल सका है। चौक कोतवाली इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि टीमें नदी किनारे कई किलोमीटर दूर तक दोनों की तलाश कर चुकी हैं। कुछ पता नहीं चला। संवाद