फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   No relief from heat, chance of drizzle in 24 hours

Shahjahanpur News: उमस से नहीं मिल रही राहत, 24 घंटे में बूंदाबांदी के आसार

Mon, 07 Jul 2025 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
No relief from heat, chance of drizzle in 24 hours
रविवार को शहर में छाए रहे बादल। संवाद
शाहजहांपुर। पूर्वी हवा और तेज धूप निकलने से तापमान में वृद्धि होने से उमस बढ़ गई। गर्मी का प्रकोप बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन में हल्के बादल छाए, लेकिन उमस से राहत नहीं मिली। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अगले 24 घंटे में हवा बदलने पर बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक वायुदाब तीन मिलीबार गिरा हुआ है। आर्द्रता 71 प्रतिशत है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। सोमवार को पूर्वी में बदलाव होने की संभावना है। इससे अगले 24 घंटे में बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed