फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   No relief for prepaid consumers, but no new meters will be installed.

Shahjahanpur News: प्रीपेड उपभोक्ताओं को राहत नहीं, पर नए मीटर नहीं लगेंगे

Sun, 19 Apr 2026 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
No relief for prepaid consumers, but no new meters will be installed.
शाहजहांपुर। स्मार्ट मीटर से बिजली ऑटो कट समेत कई तरह की दुश्वारियाें से जूझने वाले उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर नहीं लगेंगे। हालांकि, जिनके पहले से स्मार्ट मीटर लगे हैं, वहां यथास्थिति रहेगी। रविवार को ऊर्जा मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में अधीक्षण अभियंता को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले में करीब चार लाख 15 हजार उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखा गया था। नौ अगस्त 2024 को तत्कालीन एसई जेपी वर्मा ने अपने कार्यालय में स्मार्ट मीटर लगवाकर कार्य शुरू कराया था। इसके बाद इंटेल स्मार्ट एजेंसी ने कार्य शुरू कराया। लोगों के विरोध के बावजूद जिले में 79 हजार स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

तेज चलने समेत कई तरह की दुश्वारियाें के चलते लोगों ने स्मार्ट मीटर लगवाना बंद कर दिए। इस बीच स्मार्ट मीटर से बिल माइनस होने पर ऑटो कट बिजली होने से लोगों में काफी नाराजगी है। इसे लेकर लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इसका संज्ञान शासन ने लेते हुए स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगा दी। निर्देश दिए कि तकनीकी कमेटी की रिपोर्ट के बाद अगला निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये एसई अनुज प्रताप सिंह को निर्देश दिए। एसई ने बताया कि संबंधित कंपनी व निगम उपभोक्ताओं की दुश्वारियों को खत्म करेगा। अब अग्रिम आदेशों तक नया स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगा दी है।

बिल अदायगी पर तुरंत जुड़ जाएगी बिजली
बिजली निगम ने उपभोक्ताओं को प्रीपेड की समस्या से राहत नहीं दी है। एसई ने बताया कि बिल अदायगी के बाद आपूर्ति के लिए उपभोक्ताओं को दो से चार घंटे तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ऐसी व्यवस्था बनेगी कि बिल अदायगी के बाद आपूर्ति कुछ मिनट में आपूर्ति बहाल हो सके। बताया कि उपभोक्ताओं के संतुष्ट होने तक स्मार्ट मीटर नहीं लाए जाएंगे।


मीटर हटाने को लेकर कोई आदेश नहीं
जिले में लगे स्मार्ट मीटर को लेकर अभी कोई आदेश नहीं आया है। ऐसे में उपभोक्ताओं को पूर्व की तरह ही बिजली निगम को बिल अदा करना पड़ेगा। एसई ने बताया कि संबंधित को कमियों में सुधार करने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed