फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   no cane

नो केन की स्थिति में सहकारी चीनी मिल

Tue, 30 Dec 2014 11:48 PM IST
पुवायां (शाहजहांपुर)
पुवायां (शाहजहांपुर) Updated Tue, 30 Dec 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
no cane
मंगलवार को पुवायां की किसान सहकारी चीनी मिल में नो केन की स्थिति उत्पन्न हो गई। मिल को दोपहर 12 से एक बजे तक बंद रखा गया। किसानों का कहना है कि अव्यवस्था के चलते मिल के चलने में समस्याएं आ रही हैं।
विज्ञापन

मंगलवार दिन में लगभग 11 बजे चीनी मिल में गन्ने की एक भी ट्राली नहीं होने से मिल बंदी की कगार पर जा पहुंची। अधिकारियों ने सफाई का बहाना करते हुए मिल को दोपहर 12 से एक बजे तक के लिए बंद कर दिया गया। बाद में कुछ किसान गन्ना लेकर पहुंचे तब मिल चालू हो सकी। इससे पूर्व सोमवार को मिल प्रबंधन ने क्षेत्र में प्रचार कराकर किसानों से गन्ना लाने की अपील भी की थी।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने कुछ दिन पूर्व पर्ची वितरण सही से नहीं होने और सीसीओ पर फोन रिसीव नहीं करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। किसान लालबहादुर, राम कुमार, रहीस आदि का कहना है कि इसके बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अफवाह के कारण
नहीं आया गन्ना
कुछ लोगों ने अफवाह उड़ा दी थी कि मिल तीन दिन तक बंद रहेगी। इस कारण गन्ना नहीं आया। जानकारी होने पर एनाउंस कराकर किसानों को सही जानकारी दी गई। मिल को दोपहर में एक घंटे सफाई के लिए बंद किया गया था। पेराई कार्य पूरी क्षमता से चल रहा है। सोमवार को 12 हजार और मंगलवार को 23 हजार क्विंटल का इंडेंट जारी किया गया है।
- विनोद कुमार अग्रवाल, जीएम सहकारी चीनी मिल, पुवायां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed