फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   no ban in the overloaded vehicles

चेकिंग के बाद भी गन्ने के ओवरलोड वाहनों पर रोक नहीं

Thu, 14 Jan 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Thu, 14 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
no ban in the overloaded vehicles
कस्बे में मुरादाबाद-फर्रूखाबाद स्टेट हाईवे निर्माणाधीन है। ऐसे में ओवरलोड वाहनों सेे लोगों को जानमाल का खतरा बढ़ गया है। रविवार को यहां कालीदेवी मंदिर के निकट गन्ने से भरी ओवरलोड आठ टायरा ट्रेक्टर ट्राली हरीराम सक्सेेना की पान बीड़ी और अंडे की खोखा दुुकान पर पलट गयी। जिससे खोखा सहित हजारों रूपयेे का माल ट्राली और गन्ने से दबकर चकनाचूर हो गया, जबकि दुकानदार का बेटा बाल बाल बच गया। इस दुुर्घटना के बाद दुकानदार जानमाल की सुुरक्षा को लेकर बेहद भयभीत हैं। बता दें कि हरदोई जिले के डीएससीएल चीनी मिल रूपापुर के क्षेत्र मे दो दर्जन के करीब गन्ना खरीद केंद्र हैं। इन गन्ना क्रय केंद्रों से प्रतिदिन दर्जनों ट्रकों और ट्रैक्टर-ट्रालियों मे क्षमता से कहीं अधिक गन्ना भरकर मिल को भेजा जाता है। एसपी के निर्देश पर पुलिस वाहनों की चेकिंग भी करती है, किंतु पता नहीं क्यों? रोड पर चलने वाले नियमित डग्गामार यात्री वाहनों और गन्ने के ओवरलोड ट्रकों को पुलिस की चेकिंग से मुक्त रखा जाता है। पुलिस दुपहिया वाहनों की चेकिंग कर एसपी के निर्देशों का पालन कर देती है। लोगों ने एसपी से गन्ने के ओवरलोड ट्रकों, आठ टायरा ट्रैक्टर ट्रालियों और डग्गामार यात्री वाहनों की चेकिंग करवाए जाने की मांग की है। ताकि आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed