{"_id":"61c6278588ff6a6cba3412e6","slug":"niti-became-senior-vice-president-by-winning-by-200-votes-shahjahanpur-news-bly470374640","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 वोटों से जीतकर नीती बनीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 वोटों से जीतकर नीती बनीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष
विज्ञापन
नीती सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन की वार्षिक कार्यकारिणी के चुनाव में अध्यक्ष व महासचिव समेत 22 पदों के लिए मतदान शुक्रवार को हुआ था। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह पद और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों के परिणामों की घोषणा शनिवार को हुई।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए नीती सक्सेना को 494, रामेंद्र मिश्रा को 294 और हरेंद्र कुमार राजवंशी को 243 वोट मिले। महिला प्रत्याशी नीती सक्सेना ने 200 वोटों से जीत हासिल कर ली, जबकि 38 मत निरस्त हो गए। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए गौरव सिंह 474, गौरव मिश्रा 470, अतुल कुमार सैनी 419, असलम हसन खां 393, अमित कुमार शर्मा 381, आदर्श मिश्रा 379 पाकर निर्वाचित हुए।
कमलेश कुमार पांडेय 343 व प्रमोद कुमार 349 मत मिल सके, जिसकी वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए अखिलेश श्रीवास्तव 587, आशीष जौहरी 520, शिशुपाल 518, संजय 503, चंद्रपाल 471 और चंद्रप्रकाश 377 मत पाकर निर्वाचित हुए। शफीकुद्दीन को 335 वोट मिले सके और हारना पड़ा।
विज्ञापन
जलालाबाद में एक भी उम्मीदवार ने वापस नहीं लिया नाम
जलालाबाद। बार संघ के चुनाव के लिए चल रही प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को नाम वापसी के दिन किसी भी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया है। अब अध्यक्ष समेत चार पदों के लिए 11 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। कुल 130 वोटरों वाले बार संघ में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। बार संघ की नई कार्यकारिणी के लिए चल रही चुनावी प्रक्रिया के तहत 24 दिसंबर को नाम वापसी की तिथि थी, परंतु किसी भी उम्मीदवार ने नाम वापस नही लिया।
अब अध्यक्ष पद पर सूरजपाल वर्मा, सुभाष चंद्र मिश्रा व ओमप्रकाश सक्सेना, कोषाध्यक्ष पद पर सुनील राजपूत, सत्येंद्र सिंह, मुकेश सिंह यादव व नवींन गुप्ता के बीच चुनाव होगा। जबकि महासचिव पद पर बिपिन मैथिल व नरेंद्र सिंह यादव तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप श्रीवास्तव व नारायनदेव पाठक के बीच आमने-सामने का मुकाबला होगा। एक-एक नामांकन होने से कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अरुण शर्मा, संयुक्त सचिव प्रथम अजय शंकर दीक्षित, द्वितीय पर प्रदीप द्विवेदी व तृतीय पर अमित सिंह परमार को पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है। 30 दिसम्बर को वोट पड़ेंगे और देर शाम मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। संवाद
बार एसोसिएशन तहसील सदर के अध्यक्ष बने गोपाल
शाहजहांपुर। बार एसोसिएशन तहसील सदर का वार्षिक चुनाव शुक्रवार को हुआ। चुनाव अधिकारी विनोद कुमार मिश्रा व अध्यक्ष दिनेश सक्सेना के नेतृत्व में चुनाव कराया गया। इसमें अध्यक्ष गोपाल मिश्रा, उपाध्यक्ष हृदयेश सक्सेना, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, महामंत्री महेंद्र कुमार श्रीवास्तव, मंत्री विजय कुमार वर्मा, संगठन मंत्री प्रमोद कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष आदर्श कुमार सक्सेना को चुना गया। संवाद