फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nishat Road closed due to smart road construction; commuters grapple with traffic jams.

Shahjahanpur News: स्मार्ट रोड निर्माण के कारण निशात मार्ग बंद, जाम से जूझते रहे लोग

Wed, 05 Aug 2026 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Nishat Road closed due to smart road construction; commuters grapple with traffic jams.
शाहजहांपुर में निशात रोड पर जेसीबी से होती खोदाई। संवाद - फोटो : 1
शाहजहांपुर। शहर में स्मार्ट रोड परियोजना के तहत चल रहे विस्तारीकरण कार्य के कारण लाल इमली चौराहा से निशात सिनेमा की ओर जाने वाला मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इसके चलते वाहनों का दबाव बढ़ने पर चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं, दूसरी ओर काम भी धीमी गति से चल रहा है।
विज्ञापन


निशात सिनेमा मार्ग पर स्मार्ट रोड के विस्तारीकरण के कारण मार्ग बंद है। इसके चलते निशात सिनेमा, घंटाघर और आसपास के क्षेत्रों की ओर जाने वाले लोगों को टाउन हॉल होकर लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। मार्ग बंद होने से वैकल्पिक रास्तों पर वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ गया है, जिससे मंगलवार को पूरे दिन लाल इमली चौराहा पर कई बार जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को दुश्वारी आई। चौराहे पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक पुलिसकर्मी तैनात किया है, लेकिन तीन दिशाओं से एक साथ वाहनों के पहुंचने पर जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर निर्माण कार्य की रफ्तार भी लोगों की नाराजगी का कारण बनी हुई है। मंगलवार को जेसीबी से खोदाई कर सीवर लाइन के पाइप डाले गए, लेकिन काम अपेक्षाकृत धीमी गति से चलता दिखाई दिया। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

शाहजहांपुर में निशात रोड पर जेसीबी से होती खोदाई। संवाद

शाहजहांपुर में निशात रोड पर जेसीबी से होती खोदाई। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed