फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nine people, including an e-rickshaw driver, injured after being hit by a tanker.

Shahjahanpur News: टैंकर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक समेत नौ लोग घायल

Sat, 25 Jul 2026 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Nine people, including an e-rickshaw driver, injured after being hit by a tanker.
जैतीपुर सीएचसी पर एकत्रित घायल व परिजन। स्रोत : जागरूक पाठक 
जैतीपुर। गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव घसा कल्याणपुर के पास शुक्रवार दोपहर तेल का टैंकर यात्री लेकर गढ़िया रंगीन की ओर जा रहे ई-रिक्शा से टकरा गया। हादसे में ई-रिक्शा चला रहे घसा कल्याणपुर निवासी ब्रजेश सहित नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज हुई कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के वक्त अमरेड़ी गांव की आठ महिलाएं और बच्चे ई-रिक्शा से गढ़िया रंगीन बाजार जा रहे थे। घायलों में अमरेड़ी गांव की शिमला, स्वाती, खुशी, दिव्यांशु, रामवती, सुजाना, कार्तिक और विनीता शामिल हैं।
विज्ञापन

इनमें ई-रिक्शा चालक बृजेश और शिमला की हालत गंभीर बनी हुई है। घसा कल्याणपुर गांव के अजय और शिवकुमार के अनुसार जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां मार्ग लंबे समय से जर्जर है। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए भेजकर हादसे की वजह की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed