फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nine injured in a clash involving sticks and clubs among members of the same family in Jalalpur.

Shahjahanpur News: जलालपुर में एक ही परिवार के लोगों में लाठी-डंडे चलने से नौ घायल

Tue, 13 Oct 2026 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Nine injured in a clash involving sticks and clubs among members of the same family in Jalalpur.
पुवायां। गांव जलालपुर में सोमवार को एक ही परिवार के लोगों के बीच पंचायत के दौरान मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने से नौ लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से दो लोगों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

जलालपुर निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वह पंजाब में काम करते हैं। घर पर उनकी पत्नी गीता देवी और बच्चे रहते हैं। आरोप है कि उनकी गैरमौजूदगी में पिता रामऔतार और भाई आदि पत्नी के साथ मारपीट करते हैं। सोमवार को पंचायत बुलाई। आरोप है कि पंचायत के दौरान पिता रामऔतार, मां लीलावती, भाई रामलखन, दुन्नी और रामलखन के दो पुत्रों ने लाठी-डंडों से उन्हें और पत्नी गीता देवी को पीट दिया। बीच-बचाव करने आए उनके साले दीनदयाल और साले के पुत्र को भी पीटा गया।
विज्ञापन

वहीं रामऔतार ने आरोप लगाया कि उनका पुत्र अनिल, देवेंद्र कुमार, बिलसंडा के गांव बिलहरा निवासी दीनदयाल और सुनील घर के दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से उन्हें पीट दिया। बचाने आए पुत्र रामलखन, पुत्रवधू मीरा देवी, पुत्री प्रधान देवी और रामबेटी को भी मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed