{"_id":"65d7aa844624e74ed60b8136","slug":"nihal-murder-case-kamil-was-roaming-around-with-a-rifle-for-three-days-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-113828-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"निहाल हत्याकांड : तीन दिन से रायफल लेकर घूम रहा था कामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निहाल हत्याकांड : तीन दिन से रायफल लेकर घूम रहा था कामिल
Fri, 23 Feb 2024 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद में बुधवार की रात गोली बिजली के इसी खंभे में जाकर लगी गोली। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद/शाहजहांपुर। जलालाबाद नगर पालिका परिषद के चेयरमैन शकील के साले निहाल खान की हत्या के लिए कामिल तीन दिन से कार में ही लाइसेंसी रायफल रखकर घूम रहा था। बुधवार रात उसे मौका मिल गया और उसने गोली चला दी। मृतका की बीवी ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, लेकिन वजह का जिक्र नहीं है। इधर, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत तीन टीमों को लगाया गया है।
मुंबई के बदलूपुरा निगारी स्ट्रीट भाइकुला बरिहान निवासी निहाल खान कपड़ा कारोबारी और बिल्डर थे। वह परिवार के साथ चेयरमैन शकील के बेटे अब्दुल रज्जाक की शादी में शामिल होने 15 फरवरी को जलालाबाद आए थे। रविवार को शाहजहांपुर के एक होटल में बरात हुई। बुधवार रात चौथी (वर पक्ष द्वारा वधू की विदाई) की रस्म सुल्तानपुर गांव में आयोजित की गई। कार्यक्रम में आरोपी ईंट भट्ठा संचालक कामिल कार से पत्नी और बच्चों के साथ पहुंचे थे। बताते हैं कि कार की डिक्की में उसकी लाइसेंसी रायफल रखी थी। रात करीब दस बजे निहाल खाना खाने के बाद कार्यक्रम स्थल से कुछ फासले पर अयूब अली के घर के बाहर बने छोटे मैदान पर अन्य रिश्तेदारों के साथ खड़े थे, तभी वहां कामिल पहुंचा और रायफल निकालकर निहाल के दाहिने गाल पर सटाकर गोली मार दी। गोली उसकी कनपटी से निकलकर पीछे लगे बिजली के खंभे से जाकर टकराई। घटना को अंजाम देकर आरोपी कार वहीं छोड़कर रायफल समेत पैदल भाग गया। परिजन के अनुसार, कामिल की कार में तीन दिन से रायफल रखी थी। आशंका है कि वह शादी में ही वारदात को अंजाम देना चाहता था, पर वहां भीड़ अधिक होने और सीसीटीवी कैमरे लगे होने के चलते निकलना मुश्किल था। इसीलिए उसने गांव में आयोजित कार्यक्रम को चुना।
इस मामले में मृतक की पत्नी रुखसाना की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपी कामिल उसके पति से सात-आठ साल से रंजिश मानता था। दूसरी ओर बताते हैं कि पत्नी से मजाक के चलते कोई बात कामिल को चुभ गई थी। शक्की स्वभाव का होने के चलते उसने हत्या को अंजाम दिया। इंस्पेक्टर हरिपाल बालियान ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या का सही कारण पता लग सकेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
आठ साल बाद जलालाबाद आया था निहाल
जलालाबाद। बताते हैं कि रंजिश की वजह से निहाल बीते आठ साल से जलालाबाद नहीं आया था। चर्चा है कि निहाल की नजदीकी एक युवती से थी, जिसकी वजह से कामिल नाराज था। संवाद
-- -- -- -- -- -- --
फ्लाइट छूटने पर सड़क मार्ग से परिवार समेत आए थे निहाल
-भांजे अब्दुल रज्जाक की शादी का कार्ड मिलने के बाद निहाल काफी खुश थे। भांजे से अधिक लगाव होने की वजह से परिवार के 18 लोगों के फ्लाइट के टिकट उन्होंने बुक किए थे। समय से नहीं पहुंचने के चलते फ्लाइट छूट गई। इसके चलते वह सड़क मार्ग से परिवार समेत जलालाबाद आए थे। शादी की रस्मों में शामिल होने के लिए 15 फरवरी को पहुंचे थे। उसके बाद 17 फरवरी को शादी और 19 फरवरी को वलीमे के कार्यक्रम में शाहजहांपुर स्थित अलग-अलग होटल में होने पर कामिल व निहाल परिवार समेत मौजूद रहे थे।
-- -- -- -- -- --
करीबी और सगे रिश्तेदार थे आरोपी और मृतक
-मुंबई निवासी निहाल के पिता अनवार खां की शादी काफी समय पहले चेयरमैन शकील अहमद की बुआ से हुई थी। इस रिश्ते में तब और निकटता आ गई, जब अनवार खां ने अपनी बड़ी बेटी महजबी बेगम का रिश्ता शकील से कर दिया। इसके मुताबिक, चेयरमैन शकील का भाई और निहाल की हत्या का आरोपी कामिल मृतक का बहनोई होने के साथ सगा फुफेरा भाई भी था।
-- -- -- --
जलालाबाद का मूल निवासी था निहाल
-निहाल का परिवार मूल रूप से जलालाबाद के मोहल्ला मुश्ताकनगर का रहने वाला है। उनका मकान यहां अब भी है। बताते हैं कि इस मोहल्ले के निवासी हाजी इसरार खां कई दशक पहले मुंबई चले गए और कारोबार जमने के बाद वहीं बस गए। उनके दोनों बेटे अनवार खां और जफर खां वहीं पैदा हुए। अनवार की शादी चेयरमैन शकील की बुआ से और बाद में अपनी बेटी की शादी चेयरमैन के साथ हो जाने से अनवार और उनके परिवार का यहां आना-जाना बना रहता था। अनवार के तीन बेटों में निहाल सबसे छोटा था। उसके दो बड़े भाई अशरफ व कमाल के अलावा पांच बहनें हैं।
-- -- -- -- -- --
तीन साल पहले हुई थी शादी, बिखर गया परिवार
-निहाल की शादी करीब तीन साल पहले रुखसार से हुई थी। बड़े बेटे हसन की उम्र करीब ढाई साल है। छोटे बेटे हुसैन की उम्र पांच महीना है। तीन भाइयों में मृतक भले सबसे छोटा था, लेकिन अपने माता-पिता व मुंबई के पैतृक कारोबार की वह ही देखभाल करता था। बड़ा भाई अशरफ अपने परिवार के साथ अलग मकान में रहता है। गलत संगत में पड़ जाने के कारण मझले भाई कमाल पर कोई जिम्मेदारी नहीं है।
-- -- -- --
रज्जाक ने चाचा को दी चेतावनी
-कामिल और शकील खान में भी रिश्ते मधुर नहीं हैं। बताते हैं कि करीब एक साल पहले भी कामिल का शकील से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर शकील के बेटे रज्जाक ने अपने चाचा को पीट दिया था। रज्जाक ने चाचा को बरात में रंग में भंग न डालने की चेतावनी दी थी।
-- -- -- -- --
ईंट भट्ठे का कारोबार, जरा-सी बात पर बिगड़ जाता था
-ईंट भट्ठा मालिक कामिल खान काफी दबंग है। वह जरा-सी बात पर बिगड़ जाता था। आए दिन झगड़ा करना उसके लिए आम बात है। बताते हैं कि एक सप्ताह पहले बच्चों को स्कूल से लाने वाली वैन जाम में फंस गई थी। चालक ने बच्चों को जल्दी घर भेजने के लिए दूसरी गाड़ी में बैठा दिया। इससे नाराज कामिल ने चालक को पीट दिया था।
-- -- -- -
शादी की खुशियों में शरीक होने आए थे, मुर्दा शौहर लेकर लौटेंगे
-निहाल की मौत के बाद बीवी रुखसार बिलख पड़ीं। वह कह रही थीं कि वे लोग तो शादी की खुशियों में शामिल होने आए थे, अब मुर्दा शौहर को लेकर लौटना पड़ रहा है। उसे बिलखता देखकर तमाम लोग अपने आंसुओं को नहीं रोक पाए। निहाल ने बृहस्पतिवार को वापसी का टिकट कराया था। बुधवार की रात हत्या के बाद परिवार के अन्य सदस्यों को सुबह लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया था। जबकि, पोस्टमार्टम के बाद शव को लखनऊ भेजा गया, जहां केजीएमयू में शव रखा जाएगा। इसके बाद फ्लाइट से शव को मुंबई भेजा जाएगा।
-- -- -- --
रो पड़े शकील, बोले-पूरा परिवार बर्बाद कर दिया
-पोस्टमार्टम हाउस पर चेयरमैन शकील खां ने पूरा घटनाक्रम बताया। उन्होंने कहा कि कामिल हत्या के इरादे से घूम रहा था। पता नहीं उसने कौन सी दुश्मनी निकाली। अपने साले को याद कर बिलख पड़े। वह बोले कि निहाल के दो मासूम बच्चे हैं। कामिल ने उसका पूरा परिवार बर्बाद कर दिया।
-- -- -- -- -
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश में एसओजी समेत तीन टीमों को लगाया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मनोज कुमार अवस्थी, एसपी ग्रामीण