फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nigohi Nagar Panchayat building to be built on 15 bigha barren land

15 बीघा बंजर जमीन पर बनेगा निगोही नगर पंचायत का भवन

Sat, 20 Jun 2020 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
Nigohi Nagar Panchayat building to be built on 15 bigha barren land
शाहजहांपुर। निगोही कसबे में नगर पंचायत का भवन तिलहर रोड पर ग्राम पंचायत हमजापुर की 15 बीघा बंजर जमीन पर कराया जाएगा। एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ मौका मुआयना कर भूमि चयन कराया। इससे पहले उन्होंने परौर मेें रामगंगा पर निर्माणाधीन तटबंधों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

निगोही। कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग लंबे समय से हो रही थी। इसके लिए विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने कई बार धरना प्रदर्शन किए और विधायक रोशनलाल वर्मा ने भी विधानसभा में यह मांग रखी और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से भी मिले थे। शासन से इस प्रस्ताव को अनुमति मिलने के बाद अधिकारियों ने भूमि चयन किया। तय हुआ कि तिलहर मार्ग के हमजापुर गांव में विधायक रोशनलाल वर्मा के डिग्री कालेज के सामने खाली पड़ी जमीन 15 बीघा बंजर जमीन नगर पंचायत भवन बनेगा। एडीएम द्विवेदी ने तिलहर के एसडीएम वेद सिंह चौहान, बीडीओ गोविंद वल्लभ पाठक के साथ जमीन का निरीक्षण कर उसका चयन कराया। इस मौके पर विधायक समेत ब्लॉक प्रमुख मनोज वर्मा, ग्राम प्रधान रामलड़ैते वर्मा, पूर्व प्रधान गोविन्दराम वर्मा आदि उनके साथ रहे।
विज्ञापन

परौर। एडीएम द्विवेदी ने कलान के एसडीएम रमेश बाबू, सिंचाई विभाग के एक्सईएन आरके वर्मा, जेई अनूप कुमार आदि अधिकारियों के साथ रामगंगा तट पर जाकर वहां निर्माणाधीन तटबंधों का निरीक्षण किया। एक्सईएन वर्मा ने बताया कि इस परियोजना पर 12 प्रतिशत काम हो चुका है। इस मौके पर एडीएम ने ग्राम प्रधान अनीता देवी को रामगंगा तक जाने वाले 500 मीटर कच्चे रास्ते पर खड़ंजा बिछवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रधान पति अजय पाल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed