फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Newborn daughter and married woman died during treatment

नवजात पुत्री और विवाहिता की इलाज के दौरान मौत

Fri, 14 Jan 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Newborn daughter and married woman died during treatment
पुवायां। बंडा के गांव पड़रिया दलेलपुर निवासी सीताराम ने इलाज के दौरान पुत्री की मौत के मामले में पुत्री की ससुराल के आरोपियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

सीताराम के अनुसार उन्होंने अपनी पुत्री कौशल्या देवी की शादी एक वर्ष पूर्व पुवायां के गांव गंगाई निवासी रूपचंद्र के साथ की थी। शादी के बाद से पुत्री की ससुराल के लोग दहेज में बाइक और एक लाख रुपये मांग रहे थे। जानकारी होने के बाद उन्होंने पुत्री की ससुराल के लोगों को समझाया, लेकिन रिश्तेदारी के कारण कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन

गर्भवती होने और काफी कमजोर होने के कारण आठ जनवरी को उन्होंने कौशल्या देवी को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज में रुपये वहीं खर्च कर रहे थे और जरूरत पड़ने पर उन्होंने पुत्री को ब्लड भी दिया था। दामाद रूपचंद्र ने उनको फोन किया कि 50 हजार रुपये लेकर आ जाओ। कौशल्या देवी ने एक पुत्री को जन्म दिया। वह रुपये लेकर गए तो पता चला कि कौशल्या देवी को ससुराल के लोग अस्पताल से ले जा चुके थे और शाहजहांपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने कौशल्या को छुट्टी कराने से मना किया था। फिर भी छुट्टी कराने और इलाज में लापरवाही के चलते जिला अस्पताल में कौशल्या देवी और उसकी नवजात पुत्री की मौत हो गई। सीताराम ने आरोप लगाया कि दामाद सहित उसके परिवार के पांच लोगों के पुत्री के जबरिया छुट्टी कराने के कारण ही कौशल्या देवी की मौत हुई है। इंस्पेक्टर केबी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed