{"_id":"5773ca3c4f1c1be92979b142","slug":"new-joined-lekhpal-reached-for-registration","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्ट्रेशन कराने को उमड़े नव नियुक्त लेखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजिस्ट्रेशन कराने को उमड़े नव नियुक्त लेखपाल
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Thu, 30 Jun 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
जेईई मेन आज, मोबाइल, पेन, घड़ी न ले जाएं
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में हाल ही मेें नियुक्त किए गए लेखपालों को एक वर्ष का विभागीय प्रशिक्षण देकर उन्हें नियमित सेवा में लिया जाएगा। प्रशिक्षण मेें शामिल होने के लिए पंजीकरण कराने को नव नियुक्त लेखपाल बुधवार को कलक्ट्रेट में दिन भर उमड़ते रहे।
बता दें कि प्रदेश शासन द्वारा आयोजित लेखपाल भर्ती परीक्षा में जिले के विभिन्न केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थी शामिल हुए थे। तत्कालीन डीएम शुभ्रा सक्सेना के कार्यकाल में लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों की कई दिनों तक साक्षात्कार प्रक्रिया चली। इंटरव्यू के आधार पर जिले में 372 लेखपालों का चयन किया गया। इन सभी को प्रशासन की ओर से नियुक्ति पत्र भी दिए जा चुके हैं।
एडीएम प्रशासन मुनेंद्र नाथ उपाध्याय ने बताया कि नव नियुक्त लेखपालों को राजस्व विभाग की नियमित सेवा में लिए जाने से पहले उन्हें एक वर्ष का विभागीय प्रशिक्षण भी दिया जाना है, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन कराया जाना अनिवार्य है। एडीएम के अनुसार एक वर्ष के प्रशिक्षण की अवधि में लेखपालों को जमीन की पैमाइश, पट्टों की नाप, अभिलेखों से मौके पर गाटा नंबरों के मिलान आदि की ट्रेनिंग दी जाएगी जिससे कि फील्ड में जाने पर उन्हें नियमित कार्य करने में कोई असुविधा नहीं हो।