फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   NET to be held in 2,716 basic schools on the 22nd.

Shahjahanpur News: बेसिक के 2716 स्कूलों में 22 को होगी नेट

Mon, 14 Sep 2026 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
NET to be held in 2,716 basic schools on the 22nd.
शाहजहांपुर। जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में निपुण आकलन परीक्षा (नेट) 22 सितंबर को कराई जाएगी। बारिश और जलभराव के चलते पूर्व निर्धारित आठ सितंबर की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। परीक्षा के लिए ओएमआर शीट संबंधित विद्यालयों में भेजी जा चुकी हैं।
विज्ञापन

निपुण भारत मिशन के तहत कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों की शैक्षिक गुणवत्ता का आकलन करने के लिए जिले के 2716 परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर का आकलन किया जाएगा। परीक्षा के परिणाम के आधार पर विद्यार्थियों की शैक्षिक स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed