फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nepal's elephants reach Kishanpur Sanctuary, panic among farmers

Shahjahanpur News: किशनपुर सेंक्चुरी तक पहुंचे नेपाल के हाथी, किसानों में दहशत

Sun, 08 Sep 2024 02:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 08 Sep 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Nepal's elephants reach Kishanpur Sanctuary, panic among farmers
खुटार। हाथियों का झुंड नेपाल से दुधवा पार्क होते हुए किशनपुर सेंक्चुरी पहुंच चुका है। पीलीभीत वन क्षेत्र से भी एक हाथी खुटार रेंज के जंगल की ओर आ गया है। हाथियों के खुटार रेंज की ओर मूवमेंट की सूचना से किसानों की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन

पिछले चार-पांच वर्ष से नेपाली हाथी सितंबर से दिसंबर तक खुटार रेंज से लेकर लखीमपुर की महेशपुर रेंज, मैलानी रेंज में घूमते हैं। दिसंबर के आसपास हाथी वापस नेपाल लौट जाते हैं। खुटार के जंगलों में रहने के दौरान हाथी जंगल के पास गन्ने और धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाते हैं। हाथी जंगल के पास बने नलकूप आदि भी तोड़ देते हैं। किसान पटाखे दागकर और शोर शराबा कर हाथियों को जंगल में खदेड़ने का प्रयास करते हैं तो 20 से 25 हाथियों का झुंड उन पर हमलावर हो उठता है।
विज्ञापन

तीन टस्कर हाथियों की लोकेशन किशनपुर सेंचुरी में मड़हा बाबा स्थान के पास ट्रेस की गई है। सेंक्चुरी के वनकर्मी हाथियों के मूवमेंट पर नजर रख रहे हैं। वनकर्मियों के अनुसार हाथियों का झुंड आने से पहले मुखिया टस्कर आगे रहकर हाथियों के प्राकृतवास, भोजन-पानी की उपलब्धता का जायजा लेते हैं। टस्कर लगातार आगेे बढ़ रहे हैं, ऐसे में हाथियों के झुंड भी जल्द ही खुटार रेंज पहुंच सकते हैं। उधर पूरनपुर क्षेत्र की हरीपुर रेंज से भी एक टस्कर खुटार रेंज के जंगलों में पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान रामनरेश, रामचंद्र, विजय, लामाराम आदि ने बताया कि क्षेत्र में गन्ना लगभग तैयार हो चुका है और धान में भी बाली आने लगी है। ऐसे में हाथियों को यहां पेट भरने की कोई दिक्कत नहीं होती है। यही कारण है कि पांच वर्ष पूर्व खुटार रेंज आए नेपाली हाथी अब हर वर्ष आने लगे हैं। रेंजर मनोज श्रीवासतव ने बताया कि हाथियों के मूवमेंट के बारे में वनकर्मियों को सतर्क किया गया है, अभी खुटार क्षेत्र में हाथियों के आने की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed