फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nepal sent three trucks of food and relief supplies

नेपाल भेजी तीन ट्रक खाद्य एवं राहत सामग्री

Sat, 02 May 2015 12:33 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sat, 02 May 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
Nepal sent three trucks of food and relief supplies
नेपाल के भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए तीन ट्रक खाद्यान्न और अन्य जरूरत की वस्तुएं भेजी गईं। डीएम ने हरी झंडी दिखाकर ट्रकों को रवाना किया। शुक्रवार को भी कलेक्ट्रेट में लगे कैंप में खाद्य पदार्थ, दवाइयां, पानी आदि तमाम जरूरत की वस्तुएं देने जिले भर से लोग आए।
विज्ञापन

डीएम ने जिले की जनता, स्वयंसेवी संस्थाओं, विभिन्न संगठनों, सरकारी विभागों, तहसीलों से आईं वस्तुओं को ट्रकों में भरवाकर शासन इसके लिए नामित नोडल अधिकारी राहत, आयुक्त गोरखपुर मंडल को भेजा दिया है। डीएम ने कहा कि गोरखपुर से भूकंप पीडितों को सामग्रियां भेजी जाएगी। कहा कि जिले से 26 क्विंटल आटा, 20.50 क्विंटल, दौ सौ पैकेट दाल, 40 क्विंटल चावल, 990 गत्ता पानी, 27.50 क्विंटल चीनी, 56.60 क्विंटल लाई, 13 हजार डिस्पोजल पत्तल, साढ़े 10 डिस्पोजल गिलास, 75 किलो एवं 225 पैकेट चाय, 10 किलो व 350 पैकेट सूखा दूध, 60 किलो, 61 पैकेट नमकीन, 18 किलो भुना चना, सवा क्विंटल गुड़, 230 गत्ता बिस्कुट, 85 पेटी, 1275 पैकेट रस्क, 150-150 थाली, गिलास, भगौना, कढ़ाही, 350 कंबल, सात गत्ता मोमबत्ती, 2018 चादर, 222 तिरपाल, 12 गत्ता एवं 125 पैकेट माचिस, 17 गत्ते दवाइयां, ग्लूकोज, इलेक्ट्रॉल, कपड़े, लाइटर, टार्च, मसाला आदि वस्तुएं भेजी गई हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी/एडीएम (वित्त एवं राजस्व) पीके श्रीवास्तव ने कहा कि जिन लोगों की ओर से वस्तुएं कलेक्ट्रेट में एकत्रित करके रखी जा रही हैं। इसे शनिवार को भेजा जाएगा। इस दौरान एडीएम (प्रशासन) एमएन उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट कमलेश द्विवेदी, एसडीएम सदर जयनाथ यादव सहित तमाम स्वयंसेवी संगठनों के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैमिस्ट एसोसिएशन ने दी 16 गत्ते दवाइयां
जिला कैमिस्ट एसोसिएशन की ओर से भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए 16 गत्ते दवाइयां दी गईं। इसके साथ ही एसोसिएशन के लोगों ने भूकंप के दौरान मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि भी दी। इस दौरान महामंत्री सुनील गुप्ता, सुधीर सिंह, ग्रीश चंद्र गुप्ता, पुरुषोत्तम गुप्ता, अरुण पांडे, विनोद तुली, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
आईआईए ने डीएम को दी खाद्य सामग्री
शाहजहांपुर।
भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आइआईए) ने बड़ी तादाद में राहत सामग्री डीएम को सौंपी है। एसोसिएशन सचिव विवेक अग्रवाल ने कहा कि 50 बोरा आटा, 55 बोरा चावल, बीएस पब्लिक स्कूल, सिटी पार्क एवं वृंदावन गार्डंस की ओर से बिस्कुट के बीस हजार पैकेट, 150 कंबल और पानी की 6600 बोतलें डीएम को सौंपी हैं। इस अवसर पर चैप्टर चेयरमैन प्रकाश कलानी, मनोज गुुुप्ता, रमाकांत मोदी, हरीकिशोर गुप्ता, किशन अग्रवाल, रामचंद्र सिंघल, सुरेश सिंघल, राकेश कपूर, कृष्ण कुमार गर्ग, अशोक खन्ना, आरिफ जमाल खां, मो. नाजिम, हरगोविंद मोदी, प्रह्लाद नारायण अग्रवाल आदि उद्योगपति मौजूद रहे।
नेपाल भूकंप पीड़ितों के लिए एक डीसीएम राशन दिया
बंडा। डीएम शुभ्रा सक्सेना की अपील पर बंडा के सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों, कर्मचारियों ने लोगों के सहयोग से एक डीसीएम राशन एकत्र कर जिला मुख्यालय भेजा है। राशन की व्यवस्था करने में सरकारी अस्पताल के प्रभारी डॉ. ओमेंद्र राठौर, डाक्टर वीके वर्मा, सूफिया सुल्ताना, राजेश पांडे, रामसेवक यादव, लालाराम कश्यप, जनमेजर सिंह, नवीन शुक्ला, सुमन, श्यामा आदि स्टाफ  का सहयोग रहा।

नेपाल भूकंप पीड़ितों को भेजा राशन
बंडा।
डीएम शुभ्रा सक्सेना की अपील पर बंडा के सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों, कर्मचारियों ने लोगों के सहयोग से एक डीसीएम राशन एकत्र कर जिला मुख्यालय भेजा है। राशन की व्यवस्था करने में सरकारी अस्पताल के प्रभारी डॉ. ओमेंद्र राठौर, डाक्टर वीके वर्मा, सूफिया सुल्ताना, राजेश पांडे, रामसेवक यादव, लालाराम कश्यप, जनमेजर सिंह, नवीन शुक्ला, सुमन, श्यामा आदि सभी स्टाफ  का सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed