फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Neighbor holds elderly woman hostage to grab house

पड़ोसी ने मकान हड़पने के लिए बुजुर्ग महिला को बंधक बनाया

Fri, 03 Jul 2020 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
Neighbor holds elderly woman hostage to grab house
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला एमनजई जलालनगर में एक बुजुर्ग महिला के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। महिला के पति शिक्षक थे, जिनकी करीब 10 माह पूर्व मृत्यु हो चुकी है। आरोप है कि पड़ोसी ने मकान हड़पने की नियत से घर में बाहर ताला डालकर महिला को बंधक बनाकर रखा। गुरुवार को निगोही से आए परिवारवालों ने पुलिस की मदद से महिला को मुक्त कराया। इस मामले में पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला एमनजई जलालनगर निवासी कमला देवी (65) के पति महेश प्रसाद श्रीवास्तव रिटायर्ड शिक्षक थे। कमला देवी के कोई संतान नहीं है। पति की मौत के बाद कमला देवी की संपत्ति पर पड़ोसी भगवान दास की नियत बिगड़ गई। आरोप है कि उसने मकान हड़पने की नियत से कमला देवी को घर में बंद करके बाहर अपना ताला डाल देता था। किसी के पूछने पर वह कह देता था कि कमला देवी कहीं चली गई हैं। मकान खाली है।
विज्ञापन

गुरुवार को कमला देवी का पोता निगोही निवासी शिवम श्रीवास्तव यहां पहुंचे तो घर में ताला लटका देख दंग रह गए। उन्होंने पुलिस चौकी अशफाकनगर जाकर कमला देवी के मकान में होने का शक जाहिर करते हुए तहरीर दे दी। इसके बाद अशफाक नगर चौकी प्रभारी राकेश यादव ने जाकर पड़ोसी भगवान दास से मकान का ताला खुलवाया तो कमला देवी अंदर मिलीं। पुलिस ने कमला देवी को बाहर निकाला। थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक किरन पाल सिंह ने बताया कि पड़ोसी ने मकान पर कब्जे के नियत से वृद्धा को बंधक बना लिया था। मामले में वृद्धा के भतीजे शिवम श्रीवास्तव की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति की मौत से मानसिक मंदित हो गई थीं कमला देवी
कमला देवी के संतान नहीं है। पति की मौत के बाद वह घर में अकेली रह गईं। पति की मौत के सदमे में कमला देवी मानसिक मंदित हो गई थीं। इसकी का नाजायज फायदा पड़ोसी उठाना चाहता था।

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला एमनजई जलालनगर में पड़ोसी के द्वारा मकान हड़पने की नियत से वृद्धा को बंधक बनाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने वृद्धा को बंधन मुक्त करा दिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- संजय कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed