{"_id":"6a207b1f2983bee8c30d6ba4","slug":"ncc-cadets-took-aim-and-underwent-firing-training-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-175213-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एनसीसी कैडेटों ने निशाना साधा, फायरिंग का प्रशिक्षण लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एनसीसी कैडेटों ने निशाना साधा, फायरिंग का प्रशिक्षण लिया
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में 25 यूपी एनसीसी बटालियन का शिविर जारी रहा। इस दौरान कैडेटों को फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया।
शिविर में लांग रेंज में प्वाइंट 22 राइफल से फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया। तीन दिन तक 450 कैडेटों ने फायरिंग रेंज में निशाना साधा। इसी तरह विभिन्न केंद्रीय लेक्चर के जरिये जानकारियां प्रदान की जा रही हैं। कैडेटों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से सीएचसी भावलखेड़ा से आई टीम ने प्रशिक्षण दिया।
फायर यूनिट के सीएफएसओ धीरेंद्र सिंह यादव ने कैडेट्स को विभिन्न प्रकार की आग और उनसे बचाव के तरीकों के बारे में अवगत कराया। कैंप कमांडेंट कर्नल संग्राम सिंह चीमा ने बताया कि कैंप एनसीसी के छात्रों के प्रशिक्षण का एक अहम हिस्सा है। यहां पर छात्र मिलजुल कर रहना, ड्रिल का प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।
इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी कर्नल आनंद शर्मा, सूबेदार मेजर सुनील सिंह रावत, सूबेदार अरविंद कुमार, सूबेदार गुलशन सिंह, सूबेदार जसविंदर सिंह, सूबेदार दलजिंदर सिंह, सूबेदार तारिक अहमद, हवलदार शांतनु आदि मौजूद रहे। संवाद