फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   NCC cadets performs tent pitching practice

एनसीसी कैडेट्स ने किया टेंट पिचिंग का अभ्यास

Fri, 07 Jul 2017 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Fri, 07 Jul 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets performs tent pitching practice
एनसीसी कैडेट्स

एनसीसी के संयुक्त सीएटीसी और टीएससी (प्री) प्रशिक्षण शिविर में शुक्रवार को महिला कैडेट्स को टेंट पिचिंग और ड्रिल का प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद कैडेट्स ने फायरिंग का भी प्रशिक्षण लिया। कैंप कमांडेंट कर्नल शौकत अली खां ने ड्रिल प्रशिक्षण से पूर्व कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि जर्मन के जनरल ड्रॉल ने वर्ष 1700 में ड्रिल का आविष्कार किया था। उसके बाद ड्रिल फौज की रीढ़ बन गई। इसके माध्यम से अनुशासन के साथ सैल्यूट, दाएं-बाएं मुड़ने, चलने आदि का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके बाद हवलदार लायकराम ने ड्रिल का प्रशिक्षण दिया।

विज्ञापन


इसी क्रम में उन्होंने रायफल से शिस्त लेना सिखाया। शूटिंग के लिए पोेजीशन लेने, लाइनिंग पोजीशन, टारगेट, ट्रिगर, ऑपरेशन के बारे में विस्तार से जानकारी देकर फायरिंग का अभ्यास कराया। 
विज्ञापन

मेजर एनयू खान ने महिला कैडेट्स में जोश भरते हुए कहा कि एक गोली-एक दुश्मन का लक्ष्य तभी हासिल किया जा सकता है, जब सैनिक सही पोजीशन के साथ दुश्मन पर आक्रमण कर रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे टीएससी कैंप में डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल एसके शेरावत ने प्रशिक्षणार्थियों को ओटी एरिया में टेंट पिचिंग का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि फौज में दुर्गम क्षेत्रों में सैनिकों को ऑपरेशन करने पड़ते हैं, इसके लिए टेंट पिचिंग जरूरी होता है, जो कम समय में तैयार करने पड़ते हैं। इसी कड़ी में लेफ्टिनेंट कर्नल एचसी पांडेय ने हथियारों का रख-रखाव करना सिखाया। प्रशिक्षण में कर्नल एसके यादव, कर्नल बलराज सरदाना, सूबेदार भरत सिंह, सूबेदार मेवा सिंह, सूबेदार गुरमेल सिंह आदि का योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed