{"_id":"6641580f739e3158d00c6434","slug":"ncc-cadets-and-scout-guides-will-help-voters-at-special-booths-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-118436-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: विशेष बूथों पर एनसीसी कैडेट व स्काउट गाइड करेंगे मतदाताओं की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: विशेष बूथों पर एनसीसी कैडेट व स्काउट गाइड करेंगे मतदाताओं की मदद
Mon, 13 May 2024 05:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 13 May 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन की ओर से काफी प्रयास किए गए हैं। इनमें शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विशेष मतदेय स्थल भी बनाए गए हैं। इनमें महिलाओं, दिव्यांगजनों, युवाओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इनमें एनसीसी कैडेट और स्काउट-गाइड भी मतदाताओं की मदद के लिए तैनात रहेंगे।
शहर में दो विद्यालयों में मतदेय स्थल विशेष रूप से तैयार किए गए हैं। तक्षशिला पब्लिक स्कूल के बूथ संख्या 244 कक्ष संख्या 01 को पिंक मतदेय स्थल बनाया गया है। इसी स्कूल के बूथ संख्या 245 कक्ष संख्या 02 को दिव्यांगजनों द्वारा प्रबंधित मतदेय स्थल के रूप में विकसित किया गया। द मंसूरी इंटरनेशनल स्कूल के बूथ संख्या 223 कक्ष संख्या एक को युवाओं द्वारा प्रबंधित मतदेय स्थल और बूथ संख्या 224 कक्ष संख्या दो को आदर्श मतदेय स्थल के रूप में तैयार किया गया है।
इन सभी मतदेय स्थलों के प्रभारी नियुक्त किए जाने के साथ ही स्काउट-गाइड तथा एनसीसी कैडेट की तैनाती की गई है। इसी तरह कटरा, जलालाबाद, तिलहर, पुवायां तथा ददरौल विधानसभा में भी विशेष मतदेय स्थल बनाए गए हैं।