फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Navratri 2021

देवी मां से की कोरोना के खात्मे की प्रार्थना

Sun, 18 Apr 2021 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Navratri 2021
शाहजहांपुर। चैत्र नवरात्र में देवी पूजन के छठे दिन रविवार को मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप का श्रद्धापूर्वक पूजन हुआ। रविवार को साप्ताहिक बंदी की वजह से अधिकतर श्रद्धालुओं ने घरों में रहकर देवी मां का पूजन किया। मंदिरों में पुजारियों और सेवादारों ने आरती और भोग की परंपरा निभाई। श्रद्धालुओं ने देवी मां से कोरोना के खात्मे के साथ परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की।
विज्ञापन

शहर के चौक स्थित प्राचीन फूलमती मंदिर, मंडी के श्री दुर्गा मंदिर, बिसरात घाट के काली मंदिर, खिरनीबाग के कालीबाड़ी मंदिर, टाउनहॉल के बाबा विश्वनाथ मंदिर में विराजित देवी विग्रहों के पूजन को सुबह और सायंकालीन आरती के अतिरिक्त दिन में भी श्रद्धालु पूजन को पहुंचते हैं। इस बार शासन से जारी कोरोना गाइडलाइन के चलते नवरात्र के आरंभ से श्रद्धालुओं का मंदिरों, गर्भगृहों में प्रवेश, मूर्तियों और घंटों को स्पर्श, प्रसाद का भोग लगाना और वितरण प्रतिबंधित किया गया है। मंदिरों के पुजारी इन व्यवस्थाओं का पहले से पालन करा रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना की चेन तोड़ने के लिए शासन ने रविवार को बाजार बंद घोषित किया तो जन सामान्य समेत देवी भक्तों ने उसे लॉकडाउन और अघोषित कर्फ्यू के तौर पर लेते हुए मंदिरों से दूरी बनाए रखी। जो श्रद्धालु आरती बेला में पहुंचे, वह बाहर से देवी दर्शन कर घरों को लौट गए। बाबा विश्वनाथ मंदिर के पुजारी पं. उमेश चंद्र उपाध्याय के अनुसार रविवार को श्रद्धालु मंदिर नहीं आए। उन्होंने मां को भोग लगाकर आरती की। मंडी श्री दुर्गा मंदिर के पुजारी पं. अरुण शुक्ला ने सुबह सात बजे गर्भगृह की सफाई कर नियमित पूजा की और बाद में कपाट बंद कर दिए। उन्होंने बताया कि मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सेठ के निर्देश पर शाम को आरती के समय कुछ देर के लिए गर्भगृह के कपाट खोले गए, लेकिन मुख्य द्वार बंद रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed