फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   navratra

नवरात्र के चौथे दिन स्कंदमाता का हुआ पूजन

Mon, 11 Oct 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
navratra
नवरात्र के चौथे दिन चौक स्थित दुर्गा माता मंदिर में देवी मां के समक्ष दीप जलाते व प्रार्थना करते ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन मां भगवती के स्कंदमाता स्वरूप की आराधना की गई। घरों में जहां स्तवन और दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। वहीं देवी मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों का पहुंचना सुबह से ही शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने देवी मां के दर्शन का आर्शीवाद मांगा।
विज्ञापन

सामान्य तौर पर नवरात्र में मां स्कंदमाता की पूजा का पांचवें दिन पूजन का विधान है, लेकिन इस बार नवरात्र आठ दिन होने की वजह से रविवार को देवी मां के पांचवें स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही देवी मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का का पहुंचना शुरू हो गया था। नवरात्र में प्रतिपदा से नवमी तक व्रत रखने वाले भक्तों ने देवी मां का विधिवत पूजन किया। स्तवन व दुर्गा शप्तसती का पाठ किया गया।
विज्ञापन

आचार्य सत्यम दीक्षित के अनुसार संतान प्राप्ति के लिए स्कंदमाता की पूजा लाभकारी मानी जाती है। अगर संतान की तरफ से कोई कष्ट है तो उसका भी निवारण होता है। स्कंदमाता की पूजा में पीले फूल अर्पित करने, पीली चीजों का भोग लगाने, पीले वस्त्र धारण करने का विधान है। निसंतान दंपती द्वारा संतान प्राप्ति के लिए प्रार्थना करने पर देवी मां मनोकामना पूर्ति करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed