फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   navratra

घर-घर पूजी गईं मां ब्रह्मचारिणी, मंदिरों में दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

Sat, 09 Oct 2021 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
navratra
शाहजहांपुर के मंदिर में देवी मां के दर्शन व पूजन करतीं महिला श्रद्धालु - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को मां ब्रह्मचारिणी के स्वरूप की आराधना की गई। शुक्रवार को सुबह से ही देवी मंदिरों में दर्शन करने वालों की भीड़ जुटने लगी थी। शहर के बाबा विश्वनाथ मंदिर, बनखंडी नाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिर, नवदुर्गा मंदिर, दुर्गा माता मंदिर, काली बाड़ी मंदिर, फूलमती मंदिर आदि में सुबह से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने उपवास रखा और मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की।
विज्ञापन

आचार्य सत्यम दीक्षित ने बताया कि नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। यहां ब्रह्म का अर्थ तपस्या से है। शास्त्रों के अनुसार ब्रह्मचारिणी का अर्थ तप की चारिणी यानि तप का आचरण करने वाली बताया गया है। देवी ब्रह्मचारिणी के दाएं हाथ में जप की माला और बाएं हाथ में कमंडल है। मान्यता है कि भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए देवी ने कई वर्षों तक कठिन तपस्या की थी। अंत में उनकी तपस्या सफल हुई। शनिवार को भगवती के चंद्रघंटा स्वरूप की आराधना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed