{"_id":"6a2ee067cc312fb90b0ed5ba","slug":"navigating-dilapidated-roads-is-difficult-uneven-manholes-have-become-a-hazard-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-176151-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जर्जर सड़कों पर चलना मुश्किल, खतरा बन गए ऊंचे-नीचे मैनहोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जर्जर सड़कों पर चलना मुश्किल, खतरा बन गए ऊंचे-नीचे मैनहोल
विज्ञापन
टाउनहॉल स्थित कवि तिराहा पर सड़क उखड़ी होने से मुश्किल से वाहन निकल पाते हैं। संवाद
शाहजहांपुर। सीवर लाइन डालने के लिए खोदी सड़कों की आधी-अधूरी मरम्मत के कारण शहर के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मैनहोल इतने धंस गए हैं कि पहिया जाने पर बाइक सवार असंतुलित हो जाते हैं। मैनहोल से बचकर निकलने के चक्कर में कई बार हादसे की आशंका रहती है। नगर निगम की ओर से किए गए कार्यों में गुणवत्ता की कमी स्पष्ट दिख रही है, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।
सीवर लाइन डालने के लिए कार्यदायी संस्था जल निगम ने टेक्नोक्राफ्ट कंपनी के नाम 248 करोड़ रुपये में टेंडर किया था। अब तक काम पूरा नहीं हो पाया है। शहर के विभिन्न हिस्सों में सीवर लाइन डालने के लिए खोदी गईं सड़कों की मरम्मत का काम अधूरा रहा गया है जिस कारण जगह-जगह गड्ढे और ऊंचे-नीचे हिस्से बन गए हैं।
अंटा चौराहा से हनुमत धाम की ओर जाने वाली सड़क कई स्थानों पर जर्जर है। कच्चे कटरा से बेरी चौकी ओर जाने वाली सड़क भी कई स्थानों पर टूटी-फूटी है जबकि यहां पर मरम्मत का काम पूरा हो चुका है। घंटाघर से लाल इमली चौराहे और लाल इमली चौराहे से पंखी तिराहे व ईदगाह जाने वाले मार्ग की भी बुरी स्थिति है। जगह-जगह पर उखड़ी सड़क पर बजरी फैली हुई है।
विज्ञापन
--
बजट के बावजूद नहीं बनी सड़कें, बरसात में झेलनी पड़ेगी दिक्कत
शहर की सड़कों के सुधार के लिए 75 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था। नगर निगम ने 108 सड़कों को निर्माण और मरम्मत के लिए चिह्नित किया। बजट मिलने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इस वजह से बरसात में लोगों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ेगी। बरसात के सीजन में सड़कों पर डामर का काम नहीं किया जाता है। ऐसे में माना जा रहा है कि अक्तूबर से पहले लोगों को खराब सड़कों से निजात नहीं मिल सकेगी।
--
इन जगहों पर मैनहोल खतरनाक
कचहरी ओवरब्रिज से नीचे कचहरी की ओर जाने पर मैनहोल काफी नीचे है। कचहरी से लेकर केरूगंज तक रास्ते में कई ऐसे मैनहोल पड़ते हैं जो सड़क से काफी ऊपर या नीचे हैं। टाउनहॉल रोड, बहादुरगंज, सदर बाजार, गोविंदगंज मार्केट रोड, आनंदपुरम कॉलोनी मार्ग पर भी मैनहोल काफी खतरनाक हैं। खासतौर पर रात और बारिश होने के बाद जरा-सी तेज रफ्तार होने पर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है।
--
स्मार्ट रोड के निर्माण के लिए खोदी पुलिया हो रही खतरनाक साबित
शहीद अहमद उल्ला शाह मजार से टाउनहाॅल की तरफ जाने वाली सड़क पर संकट मोचन मंदिर के पास स्मार्ट सड़क के निर्माण के लिए पुलिया खोद दी गई है। ऊबड़-खाबड़ पुलिया की वजह से आए दिन यहां पर हादसे होते हैं। कई बार ई-रिक्शा पलट चुके हैं। दो पहिया वाहन चालकों को भी खतरा बना रहता है। करीब तीन माह पहले पुलिया की खोदाई गई थी लेकिन अभी इसका निर्माण शुरू नहीं हो पाया है।
--
डामर सड़कों का निर्माण बारिश से पहले कराना प्राथमिकता है। सीसी सड़कों को बारिश के समय भी बनवाया जा सकता है। मैनहोल की स्थिति के संबंध में जल निगम को निर्देशित किया जाएगा। अगर कहीं पर मैनहोल ऊंचे-नीचे हैं तो उन्हें ठीक कराया जाएगा।
-सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त