फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   National-level players will be groomed at the swimming pool.

Shahjahanpur News: स्विमिंग पूल में तैयार होंगे राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी

Fri, 10 Jul 2026 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
National-level players will be groomed at the swimming pool.
शाहजहांपुर में ह​थौड़ा ​स्थित स्पोर्ट्स में बना ​स्विमिंग पूल। संवाद
शाहजहांपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैयार जिले के पहले स्विमिंग पूल का संचालन जल्द शुरू होगा। यहां पर राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे। खिलाड़ियों को जिले से लेकर मंडल तक प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराकर स्पोर्ट्स कॉलेज व छात्रावास तक ले जाने की तैयारी है। स्विमिंग के लिए पुरुष व महिला कोच की तलाश प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन

पूर्व में लोधीपुर स्थित जॉन नेव इंस्टीट्यूट में बने स्विमिंग पुल में माध्यमिक स्कूलों की स्विमिंग प्रतियोगिता कराई जाती थी। तैराकी को सीखने के लिए कोई उपयुक्त स्थान नहीं था। अब नए खेल के रूप में इसे विकसित करने के लिए खेल विभाग ने हथौड़ा स्टेडियम में साइकिल स्टैंड की जगह पर पांच करोड़ रुपये के बजट से स्विमिंग पूल का निर्माण कराया है।
विज्ञापन

25 मीटर लंबा और 12.5 मीटर चौड़ा व पांच से छह फुट गहरा पूल बनकर तैयार हो गया है। जनपद का पहला मानक स्विमिंग पूल है, जहां पर खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। पूल में प्रशिक्षण के लिए एक पुरुष और एक महिला कोच की नियुक्ति का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को 25-25 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने का प्रस्ताव है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के लिए 20 हजार रुपये मानदेय पर लाइफ गार्ड की भी तैनाती की जाएगी। पूल पर लाइफ जैकेट, ट्यूब और अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध रहेंगे।
--
तैराकी की इतनी रहेगी फीस
खिलाड़ियों और आम लोगों के लिए सुबह और शाम अलग-अलग स्लॉट निर्धारित किए जाएंगे। सुबह 5:30 बजे से 10 बजे तक और शाम चार से रात आठ बजे तक तैराकी की सुविधा मिलेगी। प्रत्येक बैच का समय एक घंटे का होगा। स्विमिंग पूल में बच्चों, किशोरों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों समेत सभी आयु वर्ग के लोग प्रशिक्षण ले सकेंगे। प्रवेश के लिए पंजीकरण कराना होगा। 18 वर्ष से कम आयु के लिए 500 रुपये और 18 वर्ष या उससे अधिक आयु वालों के लिए एक हजार रुपये प्रतिमाह शुल्क निर्धारित किया गया है। पंजीकरण के समय दो फोटो और आधार कार्ड जमा करना होगा।

--
प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के आधार पर लखनऊ और सैफई स्थित स्विमिंग छात्रावास एवं स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश का अवसर मिल सकेगा। जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं के बाद चयनित खिलाड़ियों को मंडलीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका भी मिलेगा।

-एसपी बमनिया, जिला खेल अधिकारी

शाहजहांपुर में हथौड़ा स्थित स्पोर्ट्स में बना स्विमिंग पूल। संवाद

शाहजहांपुर में हथौड़ा स्थित स्पोर्ट्स में बना स्विमिंग पूल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed