{"_id":"630a6658d2f4c219dc18c191","slug":"nandishala-and-pasture-will-be-built-on-300-acres-near-sunasir-nath-dham-shahjahanpur-news-bly495722158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनासिर नाथ धाम के पास 300 एकड़ में बनेगी नंदीशाला और चारागाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनासिर नाथ धाम के पास 300 एकड़ में बनेगी नंदीशाला और चारागाह
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री के निर्देश पर यहां आए मंत्री समूह ने शनिवार देर शाम विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने जन प्रतिनिधियों के सुझाव पर पुवायां तहसील के सुनासिर नाथ धाम के पास 300 एकड़ भूमि पर नंदीशाला बनाने और चारागाह विकसित करने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए।
ऊर्जा और नगर विकास विभाग के अधिकारियों की अधिक शिकायत मिलने पर उन्हें फटकार लगाते हुए कार्यशैली सुधारने के निर्देश दिए। ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेते हुए तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि अधिकारी अपने विभागों से जुुड़े कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समय से पूरे कराएं। विधायक हरिप्रकाश वर्मा, सलोना कुशवाहा और अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों की समस्याओं के विषय में जानकारी दी।
बाद में मंत्री समूह ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत दस लाभार्थियों को उनके आवासों की प्रतीकात्मक चाबियां भेंट कीं और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। बैठक में कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, सांसद अरुण कुमार सागर, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, नोडल अधिकारी/जल निगम के एमडी अनिल कुमार, एसपी एस. आनंद, सीडीओ एसबी सिंह, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बिजली व्यवस्था बेहतर बनाने को ऊर्जा मंत्री ने निर्देश
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने विद्युत निगम के अधिकारियों को जिले मेें कम वर्षा होने के कारण किसानों की बिजली पर बढ़ी निर्भरता को देखते बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार कराने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति और नगर विकास से जुड़े कामों में तेजी लाने को शासन से नामित जिले के नोडल अधिकारी अनिल कुमार को विस्तृत निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में जनहित से जुड़ी सुविधाओं की मौजूदा स्थिति का आकलन करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडल स्तर पर तीन-तीन मंत्रियों के समूह बनाकर भेजा है। इसी क्रम में कारागार एवं होमगार्ड्स राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति और बाल विकास एवं महिला कल्याण राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के साथ वह यहां आए हैं। पहले चरण में आज यहां बैठक कर जिले मेें विभिन्न विभागों के कार्यों की स्थिति जांची है। अगले चरण में मंत्रियों का यह समूह बरेली मंडल के अन्य जनपदों का दौरा करेगा।
ऊर्जा मंत्री के अनुसार उन्हें बताया गया कि इस वर्ष अभी तक जिले में सामान्य से 15 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। इस वजह से बिजली की मांग बढ़ने के साथ उससे जुड़ी कुछ समस्याएं भी बढ़ी हैं। बिजली आपूर्ति में आने वाली दिक्कतें दूर करने और उसकी उपलब्धता बढ़ाने के बारे में जिले के नोडल अधिकारी को अपने स्तर से जरूरी काम कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि नगर विकास से जुड़े कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधियों से कुछ सुझाव मिले हैं और उन पर भी जल्द काम होगा।