फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   nagar Nigam

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम और सपा जिलाध्यक्ष में झड़प

Thu, 22 Aug 2019 06:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
nagar Nigam
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में स्थित सुनहरी मस्जिद के सामने मंडी मोड़ पर बुधवार सुबह अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां व खोखा-पटरी पर व्यापार करने वालों के विरोध की वजह से बिना किसी कार्रवाई के वापस होना पड़ा। व्यापारियों का आरोप था कि अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रही है।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बुधवार सुबह जब जेसीबी सुनहरी मस्जिद के सामने मंडी मोड़ पर पहुंची, तो खोखा-पटरी वाले दुकानदार सकते में आ गए। उनका कहना था कि एक तो रोजगार सही से चल नहीं रहा है, ऊपर से रोजगार छीनने आ गए। नगर निगम के अधिकारियों ने उनकी दलील को मानने से इंकार करते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निश्चित तौर पर होगी। इसके बाद खोखा-पटरी वाले छोटे व्यापारियों ने सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां को बुला लिया। इससे मौके पर और भीड़ जमा हो गई और मामला तूल पकड़ गया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष की नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से झड़प भी हो गई। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण अभियान बिना किसी भेदभाव के चले तो सही है, लेकिन गरीबों की रोजी रोटी पर जेसीबी नहीं चलने देंगे। सपा जिलाध्यक्ष और व्यापारियों के विरोध के चलते आखिरकार नगर निगम के अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को रोक दिया। सपा जिलाध्यक्ष के साथ राजू सक्सेना, मोहम्मद रफी, मुन्ना, रफत, शान आलम, संजय सिंह, महिपाल यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed