फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   My hair pastimes of Krishna tableau of the listener spellbound

कृष्ण की बाल लीलाओं की झांकियां देख श्रोता मंत्रमुग्ध

Tue, 08 Dec 2015 11:58 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 08 Dec 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
My hair pastimes of Krishna tableau of the listener spellbound
मक्कू बजरिया में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथाव्यास रोहिताश्व जी ने श्रीकृष्ण की बाल लीला एवं गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

कथा व्यास ने कहा कि भगवान ने जिस मटकी से माखन चुराया उस मटकी को अवश्य तोड़ दिया क्योंकि मनुष्य का शरीर ही मटकी है और उसका चित्त माखन के रूप में है। जब मनुष्य के चित्त को वह चित चोर चुरा लेता है तो फिर इस शरीर रूपी मटकी का कोई भी औचित्य नहीं रह जाता है। उन्होंने गिरिराज पूजन कराते हुए कहा कि इंद्र के अभिमान को दूर करने के लिए भगवान ने गोवर्धन लीला की और गिरिराज को धारण कर इंद्र का मान मर्दन किया तथा इंद्र के प्रकोप से अपने भक्तों की रक्षा की। मनुष्य को कभी भी अपनी शक्ति व संपदा आदि का अभिमान नहीं करना चाहिए। संगीत होली के परशुराम शर्मा, ब्रजेंद्र, रविकांत चौरसिया तथा सत्यपाल ने भजन 'तेरो सब संकट मिल जाये तू सेवा कर गोवर्धन कीÓ, 'नख पे गिरविर लीन्हो धार कन्हैया मेरो बारोÓ प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गिरिराज भगवान का छप्पन भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान पेश की गईं कृष्ण की बाल लीलाओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कथा में कुलदीप सिंह, प्रदीप सिंह, धर्मवीर सिंह, चंद्रमोहन जौहरी, ब्रजेश शुक्ला, मोनी मिश्रा, अजय गुप्ता, अरुण, पंकज, सोनू वर्मा, दुर्गेश रस्तोगी, शिव प्रसाद श्रीमाली, अंशदीप, सत्यम, वंशदीप, रोशनी, सुधांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed