फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Must watch for devotional darshan: Brajdas

भक्ति को देखने के लिए लीन होना पड़ता है : ब्रजदास

Wed, 21 Feb 2024 05:01 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 21 Feb 2024 05:01 PM IST
विज्ञापन
Must watch for devotional darshan: Brajdas
शाहजहांपुर में बुधवार को सुनाते अंकुर शुक्ला ब्रजदास। जागरुक: पाठक
शाहजहांपुर। टाउन हाल ओवरब्रिज के नजदीक सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भावगत कथा के दूसरे दिन बुधवार को कथा व्यास पंडित अंकुर शुक्ला ब्रजदास ने मोक्ष प्राप्ति की कथा सुनाई।
विज्ञापन

ब्रजदास ने कहा कि जीवन जीना श्रीरामायण से सीखें। त्रिवेणी संगम में गंगा, जमुना, सरस्वती का मिलन होता है। गंगा-जमुना तो दिखाई देती है, लेकिन सरस्वती को कोई नहीं देख पाता। सरस्वती को देखने के लिए कई बार प्रयास करने पड़ते हैं, लेकिन सफलता नहीं मिलती। इसी तरह गीता में विज्ञान, वैराग्य और भक्ति है। विज्ञान और वैराग्य तो दिखाई देता है, लेकिन भक्ति नहीं दिखाई देती। भक्ति को देखने के लिए लीन होना पड़ता है। कथा व्यास ने कहा कि जीव का कल्याण भगवत भजन से होगा। जीव का जन्म प्रभु की भक्ति के लिए हुआ। प्रभु का भजन जो जीव नहीं करता है, पशु के समान होता है। आचार्य पं. डॉ. कान्हा कृष्ण शुक्ल ने मुख्य यजमान राम दास सक्सेना से व्यास पीठ का पूजन कराया। कथा में श्रवण शास्त्री, डीके सक्सेना, नरेश चंद्र, भगवान दास, वीरेंद्र, सर्वेश, विक्रम, आशीष, विजय, शुभम, शशि, रामकली, निशा, रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed