फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Murkhadhiraj title to Shahjahanpur SP in in Mahamurkh Sammelan

Shahjahanpur News: महामूर्ख सम्मेलन में पुलिस अधीक्षक एस. आनंद को दी गई मूर्खाधिराज की उपाधि

Sun, 02 Apr 2023 05:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Apr 2023 05:58 PM IST
सार

संकल्प संस्था की ओर से महामूर्ख सम्मेलन में कवियों ने अपनी हास्य रचनाओं से सभी को ठहाका मारने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक एस. आनंद को मूर्खाधिराज की उपाधि दी गई।

विज्ञापन
Murkhadhiraj title to Shahjahanpur SP in in Mahamurkh Sammelan
महामूर्ख सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में एक अप्रैल की रात संकल्प संस्था की ओर से महामूर्ख सम्मेलन का रजत जयंती समारोह मनाया गया। एसपी कॉलेज के नए भवन में आयोजित कार्यक्रम में कवियों ने अपनी हास्य रचनाओं से सभी को ठहाका मारने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक एस. आनंद को मूर्खाधिराज की उपाधि दी गई।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक को मूर्खाधिराज की उपाधि देने के साथ ही उनकी पत्नी देवी आनंद, सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती, वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव अग्निहोत्री, वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एके श्रीवास्तव को मूर्ख शिरोमणि की उपाधि से विभूषित किया गया। लखनऊ से आए हास्य कवि शेखर त्रिपाठी व सीतापुर से आए कवि सौरभ जायसवाल को बज्र मूर्ख की उपाधि से विभूषित किया गया। 

विज्ञापन

जीवन के हास्य अनुभवों को बांटा

मंच संचालक कवि डॉ. इंदु अजनबी को मूर्ख संचालक व संस्था संस्थापक डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी को मूर्ख संस्थापक की उपाधि से अलंकृत किया गया। इस मौके पर लोगों ने अपने जीवन के हास्य अनुभवों को बांटा। कवि शेखर त्रिपाठी और सौरभ जायसवाल ने अपनी रचनाओं से खूब गुदगुदाया। 

इससे पहले महोत्सव की शुरुआत में एसपी एस. आनंद ने मूर्खाधिराज के चित्र (आइना) का अनावरण किया और उसके समक्ष मच्छर भगाने की क्वाइल जलाई। सभी अतिथियों को संस्था के सदस्यों व पदाधिकारियों ने जोकरनुमा टोपी व सब्जियों, खिलौनों से बनी माला पहनाई और बैंगन रखी मटकी उपहार स्वरूप भेंट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed