फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Municipal workers found absent, clarification will be sought

Shahjahanpur News: गैरहाजिर मिले पालिका कर्मी, मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

Wed, 11 Sep 2024 02:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 11 Sep 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Municipal workers found absent, clarification will be sought
तिलहर नगर पालिका में जन समस्याएं सुनतीं पालिका अध्यक्ष हाजरा बेगम। संवाद
तिलहर। चेयरमैन हाजरा बेगम ने सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे नगर पालिका पहुंचकर वहां के सभी अनुभागीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका चेक करने पर गैरहाजिर मिले कर्मचारियों के बारे में ईओ कल्पना शर्मा से नाराजगी जताई। उन्हें कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेने व संतोषजनक उत्तर नहीं देने पर नियमानुसार कार्रवाई के लिए कहा।
विज्ञापन

15वें राज्य वित्त से निर्माणाधीन कार्यालय भवन का निरीक्षण कर उसका निर्माण जल्द पूरा कराने पर जोर दिया। ठेकेदारों को मौके पर बुलाकर उनके कार्यों की समीक्षा की। जन समस्याओं की सुनवाई के दौरान मौजमपुर में रोडवेज के समीप कब्रिस्तान का सड़क के किनारे गेट लगाए जाने की मांग को लेकर उनसे मुस्लिम समुदाय के लोग मिले। जमीन का मालिकाना हक दिखाते हुए जीनत जहां के परिजनों ने वहां गेट लगाने का विरोध किया तो दोनों पक्षों में विवाद की नौबत आ गई।
विज्ञापन

चेयरमैन ने दोनों पक्षों को शांत कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान दो महिलाओं ने आवास दिलाने की मांग की। उन्होंने ईओ से खाली स्थान देखकर आवास दिए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed