फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Municipal corporation will organize camp from December 1 to 12

एक से 12 दिसंबर तक शिविर लगाएगा नगर निगम

Sat, 27 Nov 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will organize camp from December 1 to 12
शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को बैठक हुई। जिसमें एक से 12 दिसंबर तक शिविर लगाए जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों की मलिन बस्तियों में उड़ान-यूपी कार्यक्रम के तहत नगर विकास तथा नगरीय रोजगार व गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग की ओर योजना व कार्यक्रम चलाए जा रहे है। जिनके माध्यम से स्वच्छ व स्वास्थ्यवर्धक वातावरण-परिवेश में महिलाओं को सशक्त तथा आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इसके लिए शिविर लगाए जाएंगे। एक दिसंबर को शहीद अषफाक उल्ला खां की मजार के पास स्थित पार्क,

दो को आवास विकास में अंबेडकर पार्क, तीन को रामनगर गुरुद्वारे के पास या आर्यनगर में पक्का कुआं के पास,
चार को महाकाली होटल के सामने सेल्फी प्वांइट (गांधी जी का चश्मा), पांच को गुरुद्वारा कुटिया साहिब, छह को किसानों वाली पुलिया या राईखेड़ा रोड से पूर्व ट्रांसफार्मर के पास, सात को मिर्जा जी के घर के पास, आठ को पीर बाबा की मजार के पास, नौ को मुर्सली वाली मस्जिद के पास, 10 को अंजान चैकी जाने वाले मार्ग पर ट्रांसफार्मर के पास के मोड़ से होकर मालखाना मोड़ पर जाने वाली रोड की चढ़ाई पर, 11 को वजीरगंज में इन्द्रपाल सिंह के मकान के पास में शिविर का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed