फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Municipal corporation will catch dogs, animal birth control center will start from 10 September

Shahjahanpur News: नगर निगम पकड़ेगा कुत्ते, 10 सितंबर से शुरू होगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर

Thu, 28 Aug 2025 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will catch dogs, animal birth control center will start from 10 September
ककरा न्यू सिटी ​​​स्थित पशु प्रजनन नियंत्रण केंद्र एवं श्वान गृह। संवाद
शाहजहांपुर। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम ने एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर में नसबंदी की कवायद तेज कर दी है। टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। 10 सितंबर तक सेंटर शुरू हो जाएगा, ऐसा दावा निगम के अधिकारी कर रहे हैं। इसके बाद निगम की ओर से कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा। नसबंदी करने के बाद उन्हें वापस छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

न्यू ककरा सिटी में एनिमल बर्थ सेंटर का निर्माण एक करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। इसमें ओटी, 12 कम्यूनिटी रूम में कुत्तों को रोकने की व्यवस्था है। 30 छोटे सिंगल रूम, एनिमल सैलून और दूसरी मंजिल पर स्टाफ के रुकने के लिए कमरे बने हैं। जिस एजेंसी को टेंडर दिया जाएगा, उसको एक चिकित्सक समेत करीब सात लोगों का स्टाफ रखना होगा।
विज्ञापन


कुत्तों को पकड़ने के लिए नगर निगम चलाएगा अभियान
अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल कुत्तों को पकड़ने के लिए नगर निगम की ओर से टीम गठित की जाएगी, जो कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाएगी। पहले खतरनाक कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी की जाएगी। निगरानी के लिए उनको सेंटर में रखा जाएगा। व्यवहार में बदलाव आने पर उनको पकड़े हुए स्थान पर छोड़ दिया जाएगा। ऐसे कुत्ते जो लोगों को काट रहे हैं और काफी हिंसक हो गए हैं, उनको सेंटर में ही रखा जाएगा। स्टाफ उनकी निगरानी करेगा। अगर उनकी स्थिति में सुधार हो जाता है तो उनको फिर से छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्लों में जाएगी नगर निगम की टीम
पूरे शहर में कुत्तों से लोग बहुत परेशान हैं। रोज ही कई लोगों को काटकर कुत्ते घायल कर देते हैं। नगर निगम क्षेत्र में जहां पर कुत्तों का ज्यादा आतंक है, वहां टीम पहुंचेगी। लोग भी कुत्तों की शिकायत कर सकते हैं। नगर निगम की टीम मौके पर जाकर कुत्तों को ले जाएगी। इसके बाद नसबंदी कर उन्हें वहीं वापस छोड़ेगी।



एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर की टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। जल्द ही इसको शुरू किया जाएगा। संभावना है कि सितंबर के प्रथम सप्ताह में इसकी शुरुआत कर दी जाए। - डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed