फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Municipal Corporation team along with the traffic police removed the encroachment in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: नगर निगम के प्रवर्तन दल ने हटवाया अतिक्रमण, यातायात पुलिस ने काटे वाहनों के चालान

Thu, 06 Jun 2024 06:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 06 Jun 2024 06:26 PM IST
सार

शाहजहांपुर में बृहस्पतिवार को नगर निगम का प्रवर्तन दल और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस दौरान दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

विज्ञापन
Municipal Corporation team along with the traffic police removed the encroachment in Shahjahanpur
यातायात पुलिस के साथ प्रवर्तन दल ने हटवाया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में नगर निगम के प्रवर्तन दल ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान केरूगंज से अंटा चौराहा तक सड़क के दोनों ओर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। फुटपाथ व सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाने के साथ ही चालान भी किए गए।

विज्ञापन


शहर में दुकानदारों द्वारा सड़क तक अपनी दुकान का सामान रखकर अतिक्रमण कर लिया जाता है। इसके साथ ही दुकानदारों और ग्राहकों के वाहन भी सड़क पर खड़े कर दिए जाते हैं। इसकी वजह से जाम की समस्या बनी रहती है। जिसको लेकर समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम के अधिकारी जागते हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों समाचार प्रकाशित होने पर नगर निगम की उप नगर आयुक्त संगीता कुमारी के नेतृत्व में सदर बाजार से घंटाघर और लाल इमली चौराहा तक दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाने के साथ ही वाहन भी साइड में लगवाए गए थे। बृहस्पतिवार को नगर निगम का प्रवर्तन दल और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। 

इस दौरान दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। प्रवर्तन दल के प्रभारी राजेंद्र त्रिपासिया ने बताया की नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र के निर्देश पर अभियान चलाया गया है, जो की आगे भी जारी रहेगा। सभी दुकानदारों से अपील है कि किसी तरह का अतिक्रमण न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed