फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Municipal Corporation related work will be possible for the regional people of Roja

Shahjahanpur News: रोजा के क्षेत्रीय लोगों के हो सकेंगे नगर निगम से जुड़े कार्य

Fri, 26 Apr 2024 04:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation related work will be possible for the regional people of Roja
नगर निगम के जोनल कार्यालय का नक्शा। संस्था
-अहमदपुर निवाजपुर में शुरू हुआ जोनल कार्यालय का निर्माण, सात करोड़ रुपये आएगी लागत
विज्ञापन

फोटो -
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। नगर निगम का रोजा क्षेत्र के अहमदपुर निवाजपुर में जोनल कार्यालय का निर्माण शुरू हो गया। इसके बनने के बाद क्षेत्रवासियों को नगर निगम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे।

साल 2018 में शाहजहांपुर को नगर पालिका परिषद से नगर निगम घोषित किया गया था। नगर पालिका परिषद के समय रोजा नगर पंचायत थी, जिसका कार्यालय रेलवे कॉलोनी में बना था। नगर निगम बनने के बाद उसी भवन में जोनल कार्यालय बना दिया गया, जिसका भवन काफी जर्जर स्थिति में है। यहां कोई अधिकारी-कर्मचारी की तैनाती नहीं है।
विज्ञापन

नए भवन के लिए रोजा क्षेत्र के अहमदपुर निवाजपुर में जगह चिह्नित कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया, जिसको छह माह पहले ही स्वीकृति मिल गई थी। करीब सात करोड़ की धनराशि भी आवंटित की गई, लेकिन चिह्नित जगह पर अतिक्रमण की वजह से उस वक्त काम शुरू नहीं हो सका। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस ने निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। इस कार्य को पूरा करने के लिए समयसीमा जनवरी 2025 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जोनल कार्यालय में आमजन को मिलेंगी ये सुविधाएं
-प्रस्तावित जोनल कार्यालय में पेयजल, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं प्रकाश व्यवस्था से जुड़े कार्यालय भी स्थापित होंगे। इससे जहां आम जन अपनी शिकायत व समस्याओं को दर्ज करा सकेंगे, वहीं जोनल कार्यालय पर एक राजपत्रित अधिकारी का कार्यालय भी स्थापित होगा। जोन स्तर पर अधिशासी अभियंता, जो जोन के प्रभारी होंगे उनके द्वारा दायित्वों का निर्वहन किया जाएगा।
-----
जोनल कार्यालय के निर्माण का मुख्य उद्देश्य आम जन को सहूलियत प्रदान करना है। जोनल कार्यालय बन जाने से आम जन को अपनी शिकायत व समस्या निस्तारण को मुख्य कार्यालय आने में होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी। - डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त शाहजहांपुर।

-----
जोनल कार्यालय के भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए सात करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित हुई है। निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए एक साल का समय मिला है। समय से निर्माण पूरा कराने का प्रयास होगा। - रघुवंश राम, परियोजना निदेशक, सीएंडडीएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed