फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Municipal Corporation got third place in the state in Safai Mitra Security Challenge

सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में नगर निगम ने प्रदेश में पाया तीसरा स्थान

Wed, 01 Dec 2021 05:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 05:22 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation got third place in the state in Safai Mitra Security Challenge
शाहजहांपुर। शहरी एवं आवास मंत्रालय भारत सरकार की ओर से सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज के तहत नगर निगम शाहजहांपुर को प्रदेश में तीसरा और देश में 28वां स्थान प्राप्त हुआ है। स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में अच्छी रैकिंग के बाद सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज की रैकिंग से नगर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों में खुशी है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि शहरी एवं आवास मंत्रालय भारत सरकार की ओर से सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में देश के 246 शहरों ने प्रतिभाग किया। इसमें सीवर लाइन एवं सेप्टिक टैंक की सफाई में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा एवं अनियोजित सफाई मित्रों को समायोजित करने व उन्हें स्वरोजगार दिलाने के लिए लोन आदि की सुविधा उपलब्ध करने से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई थी। सर्वे के दौरान क्यूसीआई टीम द्वारा नगर में नाले-नालियों, सेप्टिक टैंक, टॉयलेट आदि की साफ-सफाई एवं नगर निगम में सुरक्षात्मक सफाई संबंधी उपकरणों, सेप्टिक टैंक मशीन आदि का जायजा लिया गया। नगर निगम द्वारा सेप्टिक टैंक आदि की खतरनाक तरीके से सफाई आदि की शिकायत के लिए संचालित टोल फ्री नंबर-14420 पर नागरिकों की शिकायतों एवं फीडबैक का आधार लिया गया। जन-जागरुकता के लिए नगर निगम के कार्यो की समीक्षा सर्वे टीम ने भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed