{"_id":"661f066ee19af55c91023d35","slug":"municipal-commissioner-got-the-encroachments-removed-and-the-drains-cleaned-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-116935-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नगर आयुक्त ने अतिक्रमण हटवाकर साफ करवाए नाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नगर आयुक्त ने अतिक्रमण हटवाकर साफ करवाए नाले
Wed, 17 Apr 2024 04:44 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 17 Apr 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में नाला सफाई का निरीक्षण करते नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र। नगर निगम
शाहजहांपुर। नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने मंगलवार को सदर चौराहा से आर्य महिला डिग्री कॉलेज तक नाला सफाई के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अपनी उपस्थिति में नाला सफाई के कार्य को कराया।
इस बीच जिन दुकानों के सामने नाले-नालियों के ऊपर अतिक्रमण पाया गया, उसको मौके पर हटवाया गया। साथ ही दुकानों के मालिकों को निर्देशित किया गया कि अतिक्रमण को स्वयं ही हटा लें, जिससे नाले व नालियों की सफाई बेहतर ढंग से हो सकें। नगर आयुक्त ने नाले-नालियों की सफाई के बाद नाले से निकलने वाली सिल्ट आदि को भी तत्काल उठवाने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी निर्माण आशीष त्रिवेदी, सहायक अभियंता जलकल प्रेमचंद्र आर्य, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षगण तथा प्रर्वतन दल टीम मौजूद रही।
-- -- -
स्थान चिह्नित कर लीकेज ठीक कराने के दिए निर्देश
-नगर निगम की सीमा में रहने वाले लोगों को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने क लिए पाइप लाइनों के लीकेज वाले स्थानों को चिह्नित कर उनकी मरम्मत कराने के निर्देश सहायक अभियंता (जल) को नगर आयुक्त ने दिए। कहा कि समय-समय पर जल शुद्धीकरण के लिए दवाओं का प्रयोग किया जाए।
विज्ञापन
साथ ही सामुदायिक शौचालय, इज्जतघरों आदि की समुचित सफाई व्यवस्था एवं रखरखाव के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया। बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को सही कराने, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, टंकियों तथा टैंकरों की सफाई कराने के निर्देश भी दिए गए।