{"_id":"8070cad7e61b863e45fe01e24a8e0978","slug":"mps-expressed-regret-over-the-incident-reached-kuaandanda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद पहुंचीं कुआंडांडा घटना पर जताया दुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद पहुंचीं कुआंडांडा घटना पर जताया दुख
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 27 Jun 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील तिलहर के गांव कुआंडांडा के चार बच्चों के गंगा में डूबने हुई मौत के बाद सांसद कृष्णा राज ने पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। सांसद ने पीड़ित परिवार के हरीश चंद्र और कृपाशंकर समेत महिलाओं से मुलाकात कर उनका दुख बांटा और घटना की जानकारी ली। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
घटना के बाद किसी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के अभी तक गांव नहीं पहुंचने पर सांसद ने आश्चर्य जताया और एसडीएम वंदना त्रिवेदी को फोन कर उनके गांव नहीं पहुंचने का कारण पूछा। एसडीएम ने बुखार आने की बात बताकर शीघ्र ही गांव पहुंचने की बात कही। कृष्णाराज ने एसडीएम को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता की जानी चाहिए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सांसद के मीडिया प्रभारी राम बरन सिंह ने बताया कि बच्चों के परिवार को आर्थिक मदद दिलाने के लिए सांसद ने प्रधानमंत्री को पत्र भेज दिया है।
इस दौरान सांसद के साथ पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बाबूराम गुप्ता, सत्यभान भदौरिया, सत्यपाल चौहान, अरुणेश शुक्ला, दोदराम कुशवाहा, अजय अग्निहोत्री, पंकेश मिश्रा, राजेश गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम यादव, राम निवास गौतम, पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।