फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   mp distributed gas connections to 83

सांसद ने 83 महिलाओं को बांटे गैस कनेक्शन 

Wed, 22 Jun 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Wed, 22 Jun 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
mp distributed gas connections to 83
गैस
केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना के अंतर्गत सांसद कृष्णाराज ने शहर और रोजा क्षेत्र में 83 महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए। गैस चूल्हा और सिलेंडर नि:शुल्क मिलते ही महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। 
विज्ञापन

चौक क्षेत्र स्थित विनायक गैस एजेंसी पर सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर आर्थिक रूप से सक्षम बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने गैस सब्सिडी छोड़ दी थी, जिसका लाभ गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली महिलाओं को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले की ग्राम पंचायतों में लगभग 1900 मजरों में बिजली का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा गांवों में पक्की सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। प्रधानमंत्री की योजना है कि वर्ष 2022 तक हर गरीब को छत मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन

इसके बाद सांसद ने रोजा के पुराने मालगोदाम पर रोजा इंडेन गैस एजेंसी पर 70 महिलाओं को नि:शुल्क चूल्हा, रेग्यूलेटर और सिलेंडर वितरित किए। समारोह में कनेक्शन लेने के लिए महिलाओं की लंबी लाइन लगी थी, लेकिन पहले 70 आवेदन करने वालों को ही उज्ज्वला योजना का लाभ मिल सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि अभी तो शुरुआत है। सरकार की मंशा हर गरीब के घर चूल्हा जलाने की है। दूसरी लिस्ट के तहत और कनेक्शन बांटे जाएंगे। गैस एजेंसी प्रबंधक अनिल चतुर्वेदी ने आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि विनीत शुक्ला, अनिल सिंह, अनिल मालवीय, जानकी भारद्वाज, नीरजा मिश्रा, पुष्पा शर्मा, सत्यभान सिंह भदौरिया, बाबूराम गुप्ता, पवन कुमार, पंकेश मिश्रा, डा. विजय जौहरी, नरेश पांचाल, राजेश गुप्ता, सत्यभान सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed