फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Motivated to take out rally and send children to school

रैली निकालकर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए किया प्रेरित

Thu, 14 Apr 2022 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Motivated to take out rally and send children to school
तिलहर में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली को हरी झंडी दिखाते बीएसए सुरेंद्र सिंह रावत - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। नगर के बीआरसी भवन से बुधवार को स्कूल चलो अभियान के तहत स्कूली बच्चों की रैली को बीएसए सुरेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान तमाम विद्यालयों के बच्चों ने भाग लेकर स्कूल में दाखिला लेने का जन जागरण किया। रैली बीआरसी भवन से शुरू होकर एलबीजेपी इंटर कॉलेज मार्ग से होकर अस्पताल रोड, पुराना रोडवेज, बाजार, मोहल्ला दातागंज से होकर बीआरसी भवन पर समाप्त हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद हुई संगोष्ठी में मुख्य अतिथि विधायक सलोना कुशवाहा ने कहा कि सभी अभिभावक बच्चों को स्कूल में प्रवेश अवश्य दिलाएं। विधायक ने कहा कि किसी भी समस्या के लिए संपर्क कर सकते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी डीएल राणा और ईश्वरकांत मिश्रा ने स्कूल चलो अभियान के तहत शिक्षकों को बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए भरसक प्रयास करने का आह्वान किया। इस दौरान प्रधान अध्यापक विशाल गुप्ता, सागर गुप्ता, राजेंद्र कुमार, अरविंद वर्मा, दीपेंद्र कौर, दलसिंह, शाहिद हुसैन, मेघा अग्रवाल सहित तमाम शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed