कुर्रियाकलां। यहां के सत्य भारती स्कूल में मंगलवार को बच्चों के भविष्य में मां की भूमिका पर सेमिनार का आयोजन हुआ। इस मौके पर बच्चों की प्रथम शिक्षक कहलाने वालीं माताओं के अनुभव पर आधारित सामान्य ज्ञान की परीक्षा ली गई। इस प्रतियोगिता में सभी महिलाएं उत्तीर्ण घोषित की गईं।
स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा पांच के छात्र-छात्राओं ने गत जून की छुट्टी में गांव में साक्षरता अभियान चलाया था। इसके तहत उन्होंने अपने घर एवं आसपास के लोगों को साक्षर करने का उद्देश्य से स्कूल के अन्य बच्चों की माताओं को अक्षर ज्ञान कराकर सामान्य ज्ञान में निपुण बनाया था।
वहीं महिलाएं प्रतियोगिता में शामिल हुईं। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। व्यवस्था में प्रधानाचार्य रूपम वाजपेयी, शिक्षक पूनम मिश्रा, शिखा सक्सेना, निदा नाज, शिवी सिंह, कौशलेंद्र आदि का सहयोग रहा। संवाद