फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   mother murdor by son

शराब के लिए रुपये देने से इनकार करने पर बेटे ने की मां की हत्या

Mon, 21 Mar 2022 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
mother murdor by son
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के गांव मुकरमपुर में शराब के लिए रुपये देने से मना करने पर एक युवक ने सिर में हंसिया मारकर अपनी मां की हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने शव छिपाने के लिए उस पर कंबल डाल दिया। मृतका के भतीजे छोटे लाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात दस बजे रामनरेश शराब पीने के लिए मां रामवती से रुपये मांग रहा था। इनकार करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान रामनरेश ने रामवती के सिर पर हंसिया मार दिया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। मां की मौत के बाद उसने शव को चारपाई पर डालकर कंबल डाल दिया। इधर, शोर-शराबा होने पर पड़ोस में रहने वाले सिक्योरिटी गार्ड वीरपाल ने मकान के सामने रहने वाले जीतू की मां सुमन को सूचना दी। सुमन तुरंत रामनरेश के घर पहुंची। उन्होंने कंबल हटाकर देखा तो शव पड़ा था। इसके बाद पूर्व प्रधान दिनेश भी पहुंच गए। रोजा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी बेटे को गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आला कत्ल हंसिया भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन

सीओ सदर अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका के भतीजे छोटे लाल की तहरीर पर आरोपी पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। अभियुक्त अपनी मां से शराब पीने के लिए रुपये मांग रहा था। इनकार करने पर गुस्से में आकर मारपीट करते हुए हंसिया सिर पर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पीने की आदत के चलते छोड़कर चली गई थी पत्नी
-रामनरेश शराब पीने का आदी है। उसकी हरकतों से तंग आकर दो साल पहले पत्नी सुशीला भी छोड़कर मायके चली गई। दो बेटियां नौ वर्षीय रेखा और छह वर्षीय बेटी अच्छुआ अपनी बुआ के पास सैंजना में रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed