{"_id":"670064e662807384ed0c6974","slug":"morpals-brothers-will-be-interrogated-teams-formed-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-128575-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मोरपाल के भाइयों से होगी पूछताछ, टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मोरपाल के भाइयों से होगी पूछताछ, टीमें गठित
Sat, 05 Oct 2024 03:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 05 Oct 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर/ कांट। कांट थाना क्षेत्र के गांव कादरदादपुर उर्फ लिल्थरा के यादव गौटिया में मोरपाल की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ करने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई हैं। वहीं, नामजद आरोपी अपने घर में नहीं मिले। उन्होंने अपने मोबाइल नंबर बंद करने के साथ परिवार से संपर्क भी नहीं किया है।
सोमवार को किसान मोरपाल की फरसे से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई देशराज ने कलान के गांव ढुकुरिहाई निवासी बहनोई संजेश व हथिनी नगरिया निवासी आराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। परिजन उधारी नहीं चुकाने पर बहनोई और रिश्तेदार पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने उनके घर पर कई बार दबिश दी, लेकिन सुराग नहीं लगा है। पुलिस अब मृतक के भाइयों से पूछताछ करेगी। पूछताछ के लिए अलग-अलग टीमों को बनाया है। वहीं, संदेह होने पर संबंधित के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई है। मामले में अभी तक सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार के लोगों से पूछताछ की जाएगी। जल्द ही घटना का खुलासा हो जाएगा।